
रानी मुखर्जी पर भारी पड़ीं मर्दानी 3 की खतरनाक वैम्प, जानें कौन है ट्रेलर से सुर्खियों में आने वाली ‘अम्मा’
मर्दानी फिल्म में इस बार रानी मुखर्जी का मुकाबला एक महिला विलन से ही है। ट्रेलर आ चुका है, इसे पसंद भी किया जा रहा है। लोग ट्रेलर में दिखाई गई अम्मा को देखकर दहशत में हैं और उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है।
जनवरी 2026 का महीना सिने प्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। YRF ने मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हो रही है। 3.16 मिनट के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने बताया है कि कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। रानी मुखर्जी यानी सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय का मुकाबला इस बार किसी मर्द नहीं बल्कि महिला से है। शिवानी भीख मांगने और चाइल्ड ट्रैफिंग गैंग का सफाया करने के मिशन पर हैं। भिखारियों की माफिया गैंग की सरगना एक महिला है जिसे लोग अम्मा कहते हैं। यह रोल काफी पसंद किया जा रहा है। क्या आप जानते हैं अम्मा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में?
अम्मा की होगी शिवानी से भिड़ंत
मर्दानी 3 का ट्रेलर आ चुका है और इसे मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। ट्रेलर में फिल्म की विलन अम्मा की एंट्री 1:08 मिनट के आसपास होती है। अम्मा एक बच्ची को इंजेक्शन लगवाती दिखती है। रानी मुखर्जी बच्चियों की उम्र 8 से 11 साल देखकर अंदाजा लगाती है कि मामला भीख मांगने या चाइल्ड ट्रैफिकिंग से कहीं बड़ा है। रानी और अम्मा के फेस-ऑफ फिल्म में देखने को मिलेगा लेकिन इस बीच अम्मा का रोल निभाने वाली मल्लिका सुर्खियों में आ गई हैं। अम्मा का कैरेक्टर देखकर आपको डर महसूस होगा और नफरत भी। यही बात मल्लिका की एक्टिंग को दमदार साबित करती है।

जानें मल्लिका के बारे में
मल्लिका बंगलुरू से हैं। उन्होंने लंदन के गोल्ड स्मिथ कॉलेज से परफॉर्मेंस मेकिंग में मास्टर्स किया है। इसके बाद दिल्ली के नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा भी किया है। एक्टर, डायरेक्टर और वॉइस कोच हैं। वह गजब की एक्टिंग करती हैं और थिएटर में भी काम कर चुकी हैं। मल्लिका रीजनल टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। मल्लिका अनुराग कश्यप की रोमांस म्यूजिकल ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत में काम कर चुकी हैं। किलर सूप में उन्होंने जुबैदा का रोल निभाया था।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




