Mardaani 3: मर्दानी 3 ओटीटी पर कब हो रही है रिलीज, अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है?
Mardaani 3: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज 10 मार्च और फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।

रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ मार्च में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी? ये बताने से पहले आपको फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देते हैं। ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। आज फिल्म को रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं और फिल्म ने इन 40 दिनों में 74.89 करोड़ रुपये की कमाई की है।
भारत में कितनी कमाई की है?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से कुल 50.68 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस से 14.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ का ग्रॉस कलेक्शन 74.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘मर्दानी 1’ vs ‘मर्दानी 2’ vs ‘मर्दानी 3’
‘मर्दानी 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ‘मर्दानी 1’ और ‘मर्दानी 2’ को पीछे छोड़ दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ को 52 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 74.89 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसका मतलब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।
| फिल्म | भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट) | वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (ग्रॉस) |
|---|---|---|
| मर्दानी 1 | 35.65 करोड़ रुपये | 59.30 करोड़ रुपये |
| मर्दानी 2 | 47.35 करोड़ रुपये | 67.00 करोड़ रुपये |
| मर्दानी 3 | 50.68 करोड़ रुपये | 74.89 करोड़ रुपये |
फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होने वाली है?
ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ 27 मार्च 2026 से ओटीटी प्लेटफाॅर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘मर्दानी 3’ कैसी फिल्म है?
‘मर्दानी 3’ को लाइव हिन्दुस्तान ने तीन स्टार्स दिए है। यहां पढ़िए फिल्म का डिटेल्ड रिव्यू। आईएमडीबी पर फिल्म की रेटिंग 7.5 है। वहीं रोटन टोमैटोज ने रानी मुखर्जी की फिल्म को 60% रेटिंग दी है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


