मर्दानी 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने दिल्ली मिसिंग केस का किया यूज? YRF ने दी सफाई

Feb 06, 2026 05:08 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 में लड़कियों के मिसिंग केस के बारे में दिखाया है, लेकिन हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स आने लगीं कि दिल्ली मिसिंग केस की रिपोर्ट का फिल्म के प्रमोशन के लिए यूज किया गया है।

मर्दानी 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने दिल्ली मिसिंग केस का किया यूज? YRF ने दी सफाई

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हुई है 30 जनवरी 2026 को। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यंग लड़कियों को किडनैप किया जाता है। फिल्म रिलीज के दौरान ही एक न्यूज रिपोर्ट वायरल हुई कि दिल्ली में 800 लोग मिसिंग हैं। इस पर कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं यही वजह है कि ऐसा कहा जाने लगा कि इस न्यूज को मर्दानी 3 के प्रमोशन के लिए शेयर किया जा रहा है। अब यश राज फिल्म्स ने इन आरोपों पर अपनी सफाई दी है।

यशराज फिल्म के स्पोकपर्सन ने इस पर कहा, यश राज फिल्म 50 साल पुरानी कंपनी है जिसे अच्छे प्रिंसिपल और एथिक्स के साथ बनाया गया है। हम इन आरोपों को साफ गलत बताते हैं। जो ये खबर वायरल हो रही है कि हमने एक सेंसिटिव मुद्दे को प्रमोशन के लिए यूज किया है ये साफ तरीके से गलत है। हमें हमारी अथॉरिटी पर भरोसा है कि वे असली सच और फैक्ट्स सबके साथ शेयर करेंगे।

क्या है मामला

दरअसल, रेड्डिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है और मेकर्स पर आरोप लगाया जा रहा कि इन्होंने फिल्म के प्रमोशन के लिए इतने सेंसिटिव टॉपिक को यूज किया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मर्दानी 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने गरुवार को 1.85 करोड़ कमाए और टोटल मूवी ने 26.78 करोड़ कमा लिए हैं।

बता दें कि मर्दानी का पहला पार्ट साल 2014 मे रिलीज हुआ था। फिल्म ने टोटल भारत में 35.65 करोड़ और वर्ल्डवाइड 59.30 करोड़ कमाए थे। वहीं मर्दानी 2 ने भारत में 47.35 करोड़ और वर्ल्डवाइड 67 करोड़ कमाए थे।

रानी ने तीनों पार्ट में शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है जो एक पुलिस ऑफिसर हैं। तीनों पार्ट में उनकी परफॉर्मेंस को तो पसंद किया गया है, लेकिन ना जानें क्यों तीसरे पार्ट को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। वैसे उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ सकती है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।