Mardaani 3 Box Office Day 11: मर्दानी 3 की 11वें दिन की कमाई, फिल्म हिट हो रही है या फ्लॉप?

Feb 10, 2026 06:54 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Mardaani 3 Day 11 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। अभी फिल्म हिट साबित नहीं हुई है। फिल्म को हिट होने के लिए 8-10 करोड़ कमाने होंगे।

Mardaani 3 Box Office Day 11: मर्दानी 3 की 11वें दिन की कमाई, फिल्म हिट हो रही है या फ्लॉप?

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को अच्छे रिव्यूज मिले। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (डे 1 कलेक्शन - 4 करोड़ रुपये) पर उम्मीद से ज्यादा की कमाई भी की, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या ‘मर्दानी 3’ हिट साबित हुई? क्या ‘मर्दानी 3’ ने ‘मर्दानी’ (2016) और ‘मर्दानी 2’ (2019) का रिकॉर्ड तोड़ दिया? आइए आपको बताते हैं कि ‘मर्दानी 3’ ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘मर्दानी’ (2014) का बजट और कलेक्शन

जब साल 2014 में रानी मुखर्जी ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ बनकर पर्दे पर आई थीं तो उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी थी। तब ‘मर्दानी’ का बजट मात्र 20 करोड़ था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 59.30 करोड़ की कमाई की थी।

बजट: 20 करोड़

कुल नेट कलेक्शन (भारत): 35.65 करोड़

वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 59.30 करोड़

नतीजा: हिट

मर्दानी 

‘मर्दानी 2’ (2019) की रिपोर्ट

‘मर्दानी’ के पांच साल बाद ‘मर्दानी 2’ आई और इस फिल्म ने अपनी पिछली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेकर्स ने इस फिल्म को 30 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 67 करोड़ का कारोबार किया था।

बजट: 30 करोड़

कुल नेट कलेक्शन (भारत): 47.35 करोड़

वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 67.00 करोड़

नतीजा: HIT

मर्दानी 2

‘मर्दानी 3’ (2026) का बजट और कलेक्शन

‘मर्दानी 3’ को रिलीज हुए 11 दिन ही हुए हैं। पहले सात दिनों में फिल्म ने 26.3 करोड़ कमाए। फिर आठवें, नौवें, दसवें और ग्यारहवें दिन क्रमश: 1.85 करोड़, 3.5 करोड़, 4.25 करोड़ और 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म की 11 दिनों में कुल कमाई 37.05 करोड़ तक जा पहुंची है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने 51 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

बजट: 52 करोड़ (पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक)

11 दिनों का भारत कलेक्शन: 37.05 करोड़

11 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 51+ करोड़

नतीजा: अभी फिल्म ने सिर्फ अपना बजट निकाला है। हिट होने के लिए फिल्म को 5 से 6 करोड़ की कमाई करनी पड़ेगी।

मर्दानी 3

‘मर्दानी 3’ का डे वाइज कलेक्शन

डे 1 - 4 करोड़ रुपये
डे 2 - 6.25 करोड़ रुपये
डे 3 - 7.25 करोड़ रुपये
डे 4 - 2.25 करोड़ रुपये
डे 5 - 2.6 करोड़ रुपये
डे 6 - 2.1 करोड़ रुपये
डे 7 - 1.85 करोड़ रुपये
डे 8 - 1.85 करोड़ रुपये
डे 9 - 3.5 करोड़ रुपये
डे 10 - 4.25 करोड़ रुपये
डे 11 - 1.15 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन - 37.05 करोड़ रुपये

समरी

‘मर्दानी 3’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी’ को पछाड़ दिया है। हालांकि, अभी तक ‘मर्दानी 2’ से आगे नहीं निकल पाई है।

‘मर्दानी 3’ ने अभी तक बजट ही निकाला है। मतलब जितनी लागत लगी थी उतना ही कमाया है। हिट होने के लिए फिल्म को अभी 5-6 करोड़ कमाने पड़ेंगे।

फिल्मबजटकलेक्शन (भारत)कलेक्शन (वर्ल्डवाइड)नतीजा
मर्दानी20 करोड़35.65 करोड़59.30 करोड़हिट
मर्दानी 230 करोड़47.35 करोड़67 करोड़हिट
मर्दानी 352 करोड़37.05 करोड़51+ करोड़अभी समय है

डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस का डेटा और बजट का आंकड़ा Sacnilk से लिया गया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।