Mardaani 3 Box Office Day 24 : रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने वीकेंड में किया कमाल, संडे को कर डाली इतनी कमाई

Feb 23, 2026 05:39 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट यानी 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, इसका तीसरा पार्ट यानी 'मर्दानी 3' ने भी हर किसी का दिल जीता। इस मूवी को भी फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Mardaani 3 Box Office Day 24 : रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने वीकेंड में किया कमाल, संडे को कर डाली इतनी कमाई

Mardaani 3 Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' के रिलीज का दर्शकों ने काफी लंबा इंतजार किया है। इस फिल्म में रानी ने फिर से फैंस को अपनी एक्टिंग से हैरान किया। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट यानी 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, इसका तीसरा पार्ट यानी 'मर्दानी 3' ने भी हर किसी का दिल जीता। इस मूवी को भी फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में अब 'मर्दानी 3' के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म 24वें दिन कितना कमा डाला।

'मर्दानी 3' ने फिर किया धमाल

'मर्दानी 3' में एक बार फिर से रानी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में पर्दे पर छा गई हैं। रानी ने मूवी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। 'मर्दानी 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 24वें दिन 'मर्दानी 3' ने 0.57 लाख रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 47.62 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें 'मर्दानी 3' का कलेक्शन

डे 1 4 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 26.3 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 14.6 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता5.4 करोड़ रुपये
डे 240.57 लाख रुपये(अर्ली रिपोर्ट)
कुल कलेक्शन47.62 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

इन फिल्मों से है रानी की है टक्कर

'मर्दानी 3' की दमदार कहानी क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म 'मर्दानी 3' का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है। वहीं, अब इसका सामना शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' से है। ऐसे में कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की कहानी बुलंदशहर से शुरू होती है, जहां लड़कियों को किडनैप किया जाता है। दरअसल, अम्मा एक गैंग चलाती है, जो लड़कियों को किडनैप करने का काम करती है। एक दिन वो एक बड़े अफसर की बेटी को किडनैप कर लेती है, जिसके बाद पूरा खेल बदल जाता है और रानी मुखर्जी इस केस की तहकीकात करने में लग जाती है। इस तरह इन किडनैपिंग के पीछे चाइल्ड बैगर गैंग का तो हाथ होती ही है, लेकिन वह कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो बहुत ही खौफनाक होता है। इस मूवी का एंड आपको हिलाकर रख देगा।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।