Mardaani 3 Box Office Day 14: 'बॉर्डर 2' भी नहीं डरा पाई 'शिवानी शिवाजी रॉय' को, गुरुवार को छापे इतने करोड़
'मर्दानी 3' की दमदार कहानी क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है। ऐसे में कमाई पर असर देखने को मिला है। ऐसे में अब 'मर्दानी 3' के गुरुवार के कलेक्शन आ चुके हैं।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर दर्शकों के बीच लंबे वक्त से बज बना हुआ था। इस फिल्म के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में रानी ने एक बार फिर से अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। ऐसे में पावर-पैक्ड परफॉरमेंस और 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज के साथ रानी की 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'मर्दानी 3' ने भले ही धीमी रफ्तार के साथ अपनी शुरुआत की, लेकिन फिर इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब 'मर्दानी 3' के गुरुवार के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म 14वें दिन कितना कमा डाला।
सनी की फिल्म से सामना
'मर्दानी 3' की दमदार कहानी क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है। ऐसे में कमाई पर असर देखने को मिला है। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं, फिल्म में कई नए कलाकारों जैसे वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई है।
14वें दिन कर डाली इतनी कमाई
'मर्दानी 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, गुरुवार को बॉक्स ऑफिस इसकी कमाई अच्छी रही। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन 'मर्दानी 3' ने 1.10 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 40.90 करोड़ रुपये हो गई है।
डे वाइज देखें 'मर्दानी 3' का कलेक्शन
| डे 1 | 4 करोड़ रुपये |
|---|---|
| फर्स्ट वीक | 26.3 करोड़ रुपये |
| डे 8 | 1.85 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 3.5 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 4.25 करोड़ रुपये |
| डे 11 | 1.2 करोड़ रुपये |
| डे 12 | 1.6 करोड़ रुपये |
| डे 13 | 1.1 करोड़ रुपये |
| डे 14 | 1.10 करोड़ रुपये |
| कुल कलेक्शन | 40.90 करोड़ रुपये |
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



