Mardaani 3 Box Office Day 10: 'बॉर्डर 2' की आंधी के बीच, दूसरे रविवार को 'मर्दानी 3' ने लगाई दहाड़, कर डाली शानदार कमाई

Feb 09, 2026 06:06 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'मर्दानी 3' फिल्म में हर कोई रानी मुखर्जी की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। फिल्म की दमदार कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स से भी इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, 'मर्दानी 3' का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है।

Mardaani 3 Box Office Day 10: 'बॉर्डर 2' की आंधी के बीच,  दूसरे रविवार को 'मर्दानी 3' ने लगाई दहाड़, कर डाली शानदार कमाई

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में पावर-पैक्ड परफॉरमेंस और 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज के साथ रानी की 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। 'मर्दानी 3' की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन बाद में इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब 'मर्दानी 3' के रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन कितना कमा डाला।

10वें दिन 'मर्दानी 3' ने छापे इतने करोड़

'मर्दानी 3' फिल्म में हर कोई रानी मुखर्जी की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। फिल्म की दमदार कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स से भी इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, 'मर्दानी 3' का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है। ऐसे में कमाई पर असर देखने को मिला है। फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो गए हैं। अब बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, रविवार को बॉक्स ऑफिस इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन 'मर्दानी 3' ने 4.00 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 35.65 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें 'मर्दानी 3' का कलेक्शन

डे वन4 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता26.3 करोड़ रुपये
9वें दिन3.5 करोड़ रुपये
10वें दिन4.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन35.65 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;