मार्च में सिर्फ धुरंधर 2 नहीं, रिलीज होंगी कुल 8 फिल्में, बना लें अपना मूवी कैलेंडर

Feb 28, 2026 09:26 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

March Theater Release: मार्च 2026 सिनेप्रेमियों के लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्च में सिनेमाघरों में नौ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। यहां आपके लिए इन फिल्मों की लिस्ट दी गई है।

मार्च में सिर्फ धुरंधर 2 नहीं, रिलीज होंगी कुल 8 फिल्में, बना लें अपना मूवी कैलेंडर

मार्च में सिर्फ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ नहीं सात अन्य फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। मतलब पूरा महीना आपका बिजी रहने वाला है। अगर आप सिनेमा प्रेमी हैं और फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना आपको पसंद है तो ये मार्च का कैलेंडर आपके बहुत काम आएगा।

हॉपर्स

रिलीज डेट - 6 मार्च

‘हॉपर्स’ एक एनिमेटेड फिल्म है। ये फिल्म 6 मार्च के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म के शुरुआती रिव्यूज काफी अच्छे हैं। क्रिटिक्स का कहना है कि ये फिल्म बहुत मजेदार है।

चरक

रिलीज डेट - 6 मार्च

‘द केरला स्टोरी’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के प्रोड्यूसर सुदीप्तो सेन की अगली फिल्म ‘चरक’ 6 मार्च के दिन रिलीज होगी। ये एक लोककथा थ्रिलर फिल्म है और अपने कॉन्ट्रोवर्शियल टॉपिक की वजह से चर्चा में बनी हुई है।

चरक

ना जाने कौन आ गया

रिलीज डेट - 6 मार्च

‘ना जाने कौन आ गया’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी कौशल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उसकी पत्नी टीना के अचानक गायब होने के बाद उलझ जाती है।

किस्सा कोर्ट कचहरी का

रिलीज डेट - 13 मार्च

ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है और सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में राजेश शर्मा और बृजेंद्र काला जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

द ब्रेडविनर

रिलीज डेट - 13 मार्च

इस फिल्म की कहानी अफगानिस्तान की एक युवा लड़की पर केंद्रित है जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए लड़के का भेष धारण कर लेती है।

धुरंधर: द रिवेंज

रिलीज डेट - 19 मार्च

आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च के दिन आने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन नजर आने वाले हैं। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होगी।

धुरंधर: द रिवेंज

प्रोजेक्ट हेल मैरी

रिलीज डेट - 20 मार्च

ये साइंस-फिक्शन फिल्म है। इसमें ऐसे आदमी की कहानी दिखाई गई है जिसकी याददाश्त चली जाती है और जब उसकी याददाश्त धीरे-धीरे वापस आती है तब उसे समझ आता है कि वो दुनिया की आखिरी उम्मीद है। वही साइंस की मदद से दुनिया को बचा सकता है।

द डॉग स्टार्स

रिलीज डेट - 27 मार्च

ये एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक पायलट की कहानी दिखाई गई है जो एक ऐसी दुनिया में जिंदा रहता है जिसे एक वायरस ने खत्म कर दिया है।

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स

ये खबर 28 फरवरी के दिन बनाई गई थी तब ‘टॉक्सिक द फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ की रिलीज डेट 19 मार्च थी, लेकिन 4 मार्च के दिन इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। अब ये फिल्म 4 जून के दिन आएगी। इस में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आएंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।