आर्यन खान की इस बात से सहमत नहीं थे मनोज पाहवा, बोले- इतना बदतमीज...
मनोज पाहवा ने आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में काम किया है। सीरीज में मनोज के काम को काफी पसंद किया गया। उनके बोल्ड डायलॉग्स ने लोगों को हंसाया भी।

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड इसी साल रिलीज हुई जिसे मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। इसमें मनोज पाहवा ने भी काम किया था और अब एक्टर ने बताया कि कैसे शूट के दौरान उनके और आर्यन के बीच कुछ मुद्दों को लेकर असहमति रहती है। मनोज का कहना है कि वह शो में गाली वाले डायलॉग नहीं बोलना चाहते थे। हालांकि आर्यन ने उन्हें कहा कि पूरी स्क्रिप्ट शाहरुख खान ने पढ़कर अप्रूव की है।
क्या बोले मनोज
मनोज ने खाने में क्या है शो के दौरान कहा कि मैंने बोला इतनी गाली है यार, मतलब मुझे थोड़ी सी....इतना बदतमीज आदमी। लेकिन आर्यन ने कहा सर मुझपर विश्वास करो, ये अच्छा लगेगा।
शाहरुख ने कहा ये डायलॉग जरूर रखना
मनोज ने आगे कहा कि वह इस डायलॉग को बोलने में भी झिझक रहे थे- घंटे का बादशाह, लेकिन आर्यन ने मुझे मनाया। आर्यन बोला डैज ने स्क्रिप्ट पढ़ी हुई है। आपके मुंह से गाली बड़ी अच्छी लगती है। डैड ने बोला है ये रखना जरूर।
आर्यन की डेब्यू सीरीज
बता दें कि इस सीरीज के जरिए ही आर्यन ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। सीरीज में लक्ष्य, सहर बम्बा, मनोज पाहवा, बॉबी देओल, राघव जुयाल, मोना सिंह, रजत बेदी, गौतमी कपूर भी थे।
साल की सबसे पॉपुलर सीरीज है बैड्स ऑफ बॉलीवुड
हाल ही में द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज घोषित किया है। यह सीरीज नंबर 1 पर है वहीं इसके बाद आती है ब्लैक वारंट, पाताल लोक सीजन 2 और फिर पंचायत 4 है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


