महात्मा गांधी का रोल करेंगे मनोज बाजपेयी, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मनोज बाजपेयी हमेशा अपनी ऑडियंस के लिए कुछ ना कुछ नया और अनूठा लाते ही रहते हैं। अब वह जल्द ही एक और कमाल की फिल्म लाने की तैयारी में हैं।

Manoj Bajpayee
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ऑडियंस के लिए एक और अनूठी कहानी लेकर आने वाली है।

लीजेंडरी एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार निभाते नजर आएंगे। अपने फिल्मी करियर में पहली बार ऐसा कोई रोल करने जा रहे हैं। इस हिस्टॉरिकल ड्रामा मूवी का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर सुधीर मिश्रा कर रहे हैं और इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अनुभव सिन्हा ने उठाई है। फिल्म का नाम 'गांधी एंड माई मदर' होगा और खबरों की मानें तो इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ऑडियंस के सामने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन पेश करेंगे। इतना कि ज्यादातर फैंस उन्हें शायद पहचान भी नहीं पाएंगे।

क्या होगी 'गांधी एंड माई मदर' की कहानी?

बात 'गांधी एंड माई मदर' की कहानी की करें तो यह फिल्म भारत की आजादी के वक्त महात्मा गांधी के जीवन के एक बेहद महत्वपूर्ण और कम चर्चित 21 दिनों पर बेस्ड है। जब देश आजाद हो रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी, तब गांधीजी ने वहां से दूर जाने का एक अप्रत्याशित फैसला लिया था। यह फिल्म उनके इसी निजी सफर और फैसले के पीछे की इमोशनल स्टोरी को दिखाएगी। फिल्म की कहानी इसलिए भी ऑडियंस के लिए इंगेजिंग और दिलचस्पी पैदा करने वाली हो सकती है, क्योंकि यह महात्मा गांधी के उस पहलू पर बात करेगी, जिससे लोग बहुत अच्छी तरह वाकिफ नहीं हैं।

मनोज बाजपेयी की हालिया फिल्में

फिल्म की शूटिंग लखनऊ में ऑलरेडी शुरू हो चुकी है। मनोज बाजपेयी के अलावा इस फिल्म में सौरभ शुक्ला और दिव्या दत्ता भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि इन एक्टर्स का रोल क्या रहेगा यह अभी तक साफ नहीं है। मनोज बाजपेयी की पिछली फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वह 'गवर्नर - द साइलेंट वॉरियर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा "डिस्पैच" के लिए उन्हें काफी सराहा जा रहा है। इसके अलावा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'द लास्ट मैन इन टॉवर' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमहात्मा गांधी का रोल करेंगे मनोज बाजपेयी, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी?