रणवीर सिंह के बैन पर मनोज बाजपेयी ने साफ रखी अपनी बात, बोले- मैं इतना कह सकता हूं कि…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणवीर सिंह के द फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के बैन होने पर मनोज बाजपेयी ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।

रणवीर सिंह के बैन पर मनोज बाजपेयी ने साफ रखी अपनी बात, बोले- मैं इतना कह सकता हूं कि…

द फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से अचानक बाहर निकलने के कारण रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। फरहान ने रणवीर के अचानक फिल्म से बाहर निकलने के बाद वर्कर्स बॉडी को अप्रोच किया था। यह मामला काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है। अब मनोज बाजपेयी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

मनोज ने क्या कहा

पीटीआई से बात करते हुए मनोज ने कहा, ‘मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा कि इंडस्ट्री में जितने भी लोग हैं, वे लोग सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हैं और हमारे पास इसको लेकर कोई डिटेल जानकारी नहीं है। लेकिन मैं यही कह सकता हूं कि एक कलीग और साथ के फ्रेटर्निटी मेंबर होने के नाते हमें आशा है कि ये मैटर जल्द ठीक हो जाओ।’

संजय गुप्ता क्या बोले

इससे पहले संजय गुप्ता ने इस फैसले पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने एक्स पर लिखा था, ‘जब एक ए लिस्ट हीरो शूट करता है तो 300 से ज्यादा वर्कर्स सेट पर काम करते हैं। उन्हें बैन करके आप बस उन्हें नहीं बल्कि उन वर्कर्स की आमदनी को भी रोक रहे हो। इसका क्या सेंस बनता है।’

क्या है मामला

दरअसल, अप्रैल में फरहान द्वारा डॉन 3 विवाद के संबंध में एफडब्ल्यूआईसीई से संपर्क करने के बाद, एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया है। रणवीर को उस संस्था द्वारा कई नोटिस जारी किए गए, जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि उनके कॉन्ट्रैक्चुरल इशू से रिलेटेड करने के लिए वह संस्था सही फोर्म नहीं है।

एफब्लूआईसीई के प्रेजिडेंट अशोक पंडित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि एफडब्लूआईसीई ने कार्रवाई की, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रणवीर शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही फिल्म से बाहर चले गए थे और रणवीर ने उनके सभी नोटिस को नजरअंदाज कर दिया था।

रणवीर को भेजे थे 3 नोटिस

अशोक ने कहा, ‘जैसे ही हमें शिकायत मिली, हमने तुरंत शिकायत रजिस्टर की। इसके बाद हमने रणवीर सिंह को 3 नोटिस जारी किए थे जिसमें उन्हें हमारे साथ बातचीत करने के लिए बुलाया था और तीन रिमाइंडर नोटिस भेजे थे। अब हमें जब नोटिस का जवाब नहीं मिला हमने फिर मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जैसे ही हमने अनाउंसमेंट की तभी हमें रणवीर सिंह का इमेज आया कि ये मैटर हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है और हमें इसमें बोलने का कोई अधिकार नहीं है।’

बता दें कि पिछले साल फरहान ने एफडब्लूआईसीई को अप्रोच किया था इस मामले में उन्हें 45 करोड़ तक का नुकसान हुआ है। डॉन 3 की अनाउंसमेंट फरहान ने अगस्त 2023 में की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि रणवीर अब नए डॉन होंगे। रणवीर से पहले यह रोल पहले अमिताभ बच्चन और फिर शाहरुख खान ने निभाया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।