हम तुरंत गाली-गलौज पर उतर आते हैं… घूसखोर पंडत टाइटल कॉन्ट्रोवर्सी पर अब क्या बोले मनोज बाजपेयी?
मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत पर बवाल मचने के बाद मेकर्स टाइटल बदलने को राजी हैं। अब एक्टर ने लोगों के गुस्से पर अपने दिल की बात कही है। उनका कहना है कि लोग जल्दी आहत हो जाते हैं।

घूसखोर पंडत मूवी के टाइटल पर बवाल के बाद मेकर्स इसे बदलने की घोषणा कर चुके हैं। अब नया टाइटल क्या होगा इसका अनाउंसमेंट बाकी है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने इस मुद्दे पर बात की है। उनका कहना है कि देश बहुत जज्बाती राष्ट्र बन चुका है, जो छोटी-छोटी बात को पर्सनली ले लेता है। बता दें कि नीरज पांडे के डायरेक्शन में बन रही इस नेटफ्लिक्स मूवी के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुआ और मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंचा। अब मनोज ने इस बवाल पर क्या कहा, पढ़ें।
पर्सनल हो जाते हैं लोग
मनोज बाजपेयी डेक्कन क्रोनिकल से बात कर रहे थे। घोसखोर पंडत के टाइटल पर मच रहे बवाल पर उन्होंने कहा, 'हम बहुत संवेदनशील राष्ट्र बन चुके हैं। हम हमेशा उस कगार पर रहते हैं जहां आपा खोने को तैयार रहते हैं,पलक झपकते ही पर्सनल हो जाते हैं और गालियां देने लगते हैं।' इसके बाद मनोज बोले, 'टाइटल का ध्यान रखा जा रहा है।'
पहले भी पोस्ट कर चुके हैं मनोज
इससे पहले जब टाइटल पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई तो मनोज बाजपेयी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख चुके हैं। उन्होंने लिखा था, मैं लोगों ने जो चिंताएं और इमोशंस साझा किए हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं उन्हें गंभीरता से लेता हूं। अगर आप किसी चीज का हिस्सा हैं और वह लोगों को कष्ट पहुंचाए तो रुककर सुनना चाहिए। एक एक्टर के तौर पर मैं फिल्म में किरदार और स्टोरी के जरिये आया हूं। मुझे इसमें एक करप्ट इंसान और उसके आत्म साक्षात्कार को दर्शाना था। ऐसा किसी समुदाय के बारे में धारण बनाने की मंशा नहीं थी। इसके बाद मनोज ने बताया था कि फिल्ममेकर्स ने इसका टीजर हटा दिया है।
किस बारे में है फिल्म
फिल्म घूसखोर पंडत में मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस अफसर के रोल में हैं जो घूसखोर है। लोग उन्हें पंडत निकनेम से बुलाते हैं। मूवी का टीजर आने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि यह एक समुदाय विशेष का अपमान है। बवाल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बढ़ा इसके बाद राजनीतिक दखल भी शुरू हो गया। कई जगह फिल्ममेकर्स और मनोज बाजपेयी के पुतले भी जलाए गए।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


