'घूसखोर पंडत' विवाद पर मिली धमकियों के बीच बेफिक्र थे मनोज बाजपेयी, बोले- बिना डर के घूम रहा था
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग वेब सीरीज घूसखोर पंडत के नाम को लेकर हुए विवाद पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें धमकियां मिल रही थीं, लेकिन वो बिना डर के घूम रहे थे।

नेटफ्लिक्स ने जब साल 2026 की अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की लिस्ट का ऐलान किया था, उसमें मनोज बाजपेयी की सीरीज घूसखोर पंडत का नाम भी शामिल था। नेटफ्लिक्स के ऐलान के बाद ही मनोज बाजपेयी की सीरीज के नाम पर बवाल मच गया। कहा गया कि सीरीज के टाइटल से ब्राहम्ण समाज की भावनें आहत हुई हैं। सीरीज के टाइटल पर मचे बवाल के बाद मेकर्स ने माफी मांगी। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि वो अपनी सीरीज का नाम बदल लेंगे। इस पूरे विवाद पर अब सीरीज के एक्टर मनोज बाजपेयी ने बात की है।
घूसखोर पंडत पर हुए बवाल पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?
न्यूज एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में मनोज बाजपेयी ने बताया कि जब सीरीज के नाम पर विवाद हुआ तब उन्हें धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि वो उन धमकियों के बीच बेफिक्र होकर घूम रहे थे। मनोज बाजपेयी ने कहा कि सीरीज का टाइटल बदलना इतनी बड़ी बात नहीं है। हम लोग क्रिएटिव लोग हैं, हम 10 नए टाइटल्स बना सकते हैं।
मनोज बोल- हम क्रिएटिव लोग हैं, 10 नए टाइटल बना देंगे
मनोज बाजपेयी बोले, 'हमने ये उम्मीद नहीं की थी। लेकिन जब ये हुआ, हमने दो दिन के अंदर माफी मांगी। अगर कोई बात किसी को इस हद तक बुरी लग रही है, तो हम क्रिएटिव लोग हैं हम अपने तरीकों को सही करने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि सीरीज का टाइटल बदलना इतनी बड़ी बात नहीं है, हम क्रिएटिव लोग हैं, हम 10 नए टाइटल्स बना सकते हैं, और वो उतने ही उत्साहित करने वाले होंगे।'
मनोज बाजपेयी को मिल रहीं थी धमकियां
मनोज बाजपेयी ने फिर बताया कि उन्हें उस दौरान धमकियां भी मिल रही थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता दूं, जब मुझे धमकियां मिल रही थीं, मैं बिना डर के उस वक्त लगातार यात्रा कर रहा था। जब लोग आपको ट्रोल करते हैं, गाली देते हैं और आपके परिवार को विवाद में खींच कर लाते हैं, मुझे उन लोगों के लिए बुरा लगता है। फिल्म किसी और बारे में है। लेकिन मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर लोग पर लोगों में धैर्य नहीं बचा है, वो लोग बिना पूरी बात जाने अपनी राय रखने के लिए आतुर रहते हैं। मैं उन लोगों में से हूं जो सीखने की जिज्ञासा रखते हैं। मैं एक पढ़ा-लिखा इंसान हूं, और न मेरा इरादा है और न मैं ऐसे लोगों से, जिनमें धैर्य नहीं, बहस करने में अपनी एनर्जी या समय बर्बाद करना चाहता हूं। उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो जिन्हें कीचड़ में लोटना पसंद है।’
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


