रामायण और वाराणसी के बड़े बजट को मनोज बाजपेयी ने बताया PR का जरिया; 'मैं कई बार उन्हें डांट लगाता हूं'

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

रणबीर कपूर की रामायण और प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी इस वक्त हिंदी सिनेमा को वो फिल्में हैं जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इन फिल्मों की लगातार चर्चा है। चर्चा इन फिल्मों के बजट की भी है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने फिल्मों के भारी बजट को पीआर टैक्टिक्स बताया है।

रामायण और वाराणसी के बड़े बजट को मनोज बाजपेयी ने बताया PR का जरिया; 'मैं कई बार उन्हें डांट लगाता हूं'

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में भी रणबीर कपूर की रामायण और प्रियंका चोपड़ा के भारी बजट को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों का भारी बजट बस पीआर का एक चर्चा है। उन्होंने कहा कि केवल प्रोड्यूसर्स को फिल्म के बजट की चिंता करनी चाहिए, ऑडियंस को नहीं। उन्होंने कहा कि ऑडियंस को केवल ये सोचना चाहिए कि उन्हें फिल्म अच्छी लगी या नहीं।

फिल्मों के बड़े बजट्स पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?

कड़क के साथ खास बातचीत में मनोज बाजपेयी से रणबीर की रामायण और प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी के बड़े बजट के बारे में सवाल किया गया है। दोनों फिल्मों के बजट के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, “वो एक पीआर का जरिया होता है क्योंकि इस तरह की बातें पिछले 15 साल से हो रही हैं"।

दर्शकों को क्यों डांट लगा देते हैं मनोज बाजपेयी?

उन्होंने आगे कहा, “ये इतना संक्रामक हो गया है कि कभी-कभी दर्शक जो मुझे एयरपोर्ट पर मिलते हैं वो फिल्म के नंबर्स के बारे में पूछते हैं। मैं कई बार उन्हें ये कहते हुए डांट लगाता हूं कि ये पैसा आपके बैंक अकाउंट में नहीं आनेवाला है। अगर ये आपके बैंक अकाउंट में जा रहा होता, तब तो आप फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स के बारे में बात करिए। आपको इस बारे में बात करनी चाहिए कि आपको फिल्म पसंद आई या नहीं?”

फिल्म की कमाई का फर्क सिर्फ प्रोड्यूसर्स पर पड़ना चाहिए

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि ये 500-600 करोड़ रुपये हैं जिनके बारे में वो बात कर रहे हैं, एक पैसा भी आपको नहीं मिलना है। तो दर्शकों को ये समझना चाहिए कि फिल्म से उनका केवल इतना कनेक्शन है कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं, बाकी चीजों से उन्हें फर्क नहीं पड़ना चाहिए। फिल्म के बिजनेस से केवल प्रोड्यूसर्स को फर्क पड़ना चाहिए।

रामायण और वाराणसी का बजट

रामायण की बात करें तो रणबीर कपूर की इस फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट करीब 4000 करोड़ है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी का बजट करीब 1400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

कब रिलीज होगी रणबीर की रामायण और प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी?

रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी की बात करें तो फिल्म अगले साल यानी साल 2027 में रिलीज होनी है। फिल्म को एस. एस. राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।