54 साल की मनीषा कोइराला ने इंडस्ट्री में उम्र को लेकर बयां किया दर्द, कहा- हमें शर्मिंदा किया जाता है...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने साल 2024 में संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी की है। 54 साल की मनीषा ने 'हीरामंडी' में मल्लिका जान के किरदार से सभी को हैरान कर दिया।

manisha koirala

90 के दशक की पॉपुलर मनीषा कोइराला अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मनीषा ने इंडस्ट्री के लगभग सभी सुपरस्टार्स संग काम किया है। अपने करियर में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जीतने के बाद मनीषा ने एक बार फिर से बॉलीवुड में कम बैक किया। एक्ट्रेस ने साल 2024 में संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी की है। 54 साल की मनीषा ने 'हीरामंडी' में मल्लिका जान के किरदार से सभी को हैरान कर दिया। इसी बीच अब मनीषा ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें अपनी उम्र को लेकर काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं।

हमें शर्मिंदा किया जाता है

'हीरामंडी' एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में 'फ्री प्रेस जर्नल' को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने उम्र को इंडस्ट्री की 50 पार कर चुकीं एक्ट्रेसेस को लेकर बात की। मनीषा ने कहा, 'चाहे इंडस्ट्री में हो या कहीं और, उम्र बढ़ना महिलाओं के लिए एक बड़ा मुद्दा है। हमें शर्मिंदा किया जाता है। मैंने कभी किसी ट्रोल को किसी पुरुष को यह कहते नहीं सुना कि वह बूढ़ा हो गया है, लेकिन बहुत सी महिलाओं को ट्रोल किया जाता है। यह उम्र को नीचा दिखाने जैसा है। उम्रवाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है।'

सिर्फ अधिक उम्र की अभिनेत्रियों से ऐतराज है

मनीषा ने आगे कहा, 'उम्र की वजह से ही मुझे कई राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस से हटा दिया गया और कहा गया कि वो आपके लिए नहीं एक खास एज ग्रुप वालों के लिए है। हमारी बेइज्जती की जाती है। मैंने पूछा, 'ठीक है, अगर मेल को स्टार भी उसी उम्र का है, या उससे ज्यादा उम्र को तो क्या वो अच्छा काम करता है। क्या उसे भी राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस से अलग रखा जाता?' वास्तव में नहीं। मैंने ऐसा कम से कम दो से तीन राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में देखा है, उग्रवाद के कारण मुझे अलग रखा गया था। यह हमें प्रभावित करता है। उन्हें सिर्फ अधिक उम्र की अभिनेत्रियों से ऐतराज है।'

बुड्ढी हो गई है...

मनीषा ने आगे कहा, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि बुड्ढी हो गई है। ये किस तरह का काम कर सकती है? कुछ सोचते हैं कि चलो इसे मां या बहन का रोल दे देते हैं। लेकिन महिलाएं दमदार भूमिकाएं निभा सकती हैं। मुझसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने ऐसा किया है और मैं भी ऐसा करना चाहती हूं। मेरे अंदर भी जोश और आग है। मुझमें अभी भी और अधिक काम करने की भूख है। मैं एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ना चाहती हूं। उम्र तो सिर्फ एक नंबर है और वो मुझे नहीं रोकेगी। किसी को भी नहीं रोकना चाहिए।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमनीषा कोइराला ने उम्र को लेकर बयां किया दर्द, कहा- हमें शर्मिंदा किया जाता है...