साउथ एक्ट्रेस के घर में मिली बिजनेसमैन की लाश, जान देने से पहले मैसेज कर दी थी जानकारी- रिपोर्ट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साउथ फिल्मों में नजर आने वालीं एक्ट्रेस कृषि थापांडा के घर एक बिजनेसमैन की लाश मिली है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस बिजनेसमैन ने जान देने से पहले एक्ट्रेस को इन्फॉर्म किया था।

साउथ एक्ट्रेस

एक्टर, मॉडल और बिग बॉस कन्नड़ की एक्स कंटेस्टेंट कृषि थापांडा के घर में बिजनेसमैन का शव मिला है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बिजनेसमैन ने कृषि से कॉन्टेक्ट किया था और उन्हें बताया था कि वे अपनी जान देने वाले हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कौन है ये बिजनेसमैन‌?

'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून की रात पुलिस को कृषि के आरआर नगर वाले घर में बिजनेसमैन वैशाख का शव मिला था। पुलिस के बताया कि ये बिजनेसमैन गिरीनगर का रहने वाला था और पिछले कुछ दिनों से आरआर नगर के एक अपार्टमेंट में रह रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे कृषि के अपार्टमेंट में अकेले थे। पुलिस ने ये भी बताया कि उन्हें कृषि के घर में वैशाख का कोई सुसाइड नोट या वीडियो मैसेज नहीं मिला है।

किसने सबसे पहले देखा शव?

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सुसाइड करने से पहले वैशाख ने कृषि को फोन किया था, लेकिन कृषि फोन नहीं उठा पाईं क्योंकि वे नेलमंगला में थीं। इसके बाद वैशाख ने कृषि को मैसेज भेजकर संकेत दिया था कि वे अपनी जान देने जा रहे हैं। मैसेज देखने के बाद कृषि ने उनके परिवार वालों को जानकारी दी और वे तुरंत कृषि के घर पहुंचे। हालांकि, जब तक वे वहां पहुंचे तब तक वैशाख अपनी जान दे चुके थे। वैशाख के पिता ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार हुए थे वैशाख

बताया जा रहा है कि पुलिस ने वैशाख को इस साल की शुरुआत में जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।

वैशाख पर किसने इल्जाम लगाया था?

अरविंद रेड्डी नाम के एक बिजनेसमैन को कूरियर सर्विस के जरिए धमकी भरा पत्र भेजा गया था। इस खत में अरविंद से करोड़ों रुपयों की मांग की गई थी। पत्र में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई थी। अरविंद की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था और फिर वैशाख को गिरफ्तार किया गया था।

कौन है कृषि?

कृषि ने साल 2016 में आई फिल्म 'अकीरा' से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'एराडु कनासु' और 'कन्नडक्कागी ओंदनु ओट्टी' जैसी फिल्मों में काम किया। कृषि ने 2016 में किच्चा सुदीप के शो 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5' में भी हिस्सा लिया था। आखिरी बार कृषि को साल 2025 की फिल्म 'गाना' में प्रज्वल देवराज, वेदिका कुमार और यशा शिवकुमार के साथ देखा गया था। बता दें, कृषि ने इस घटना पर अभी तक प्रेस के सामने कोई बयान नहीं दिया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।