मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, इस दिन दिया जाएगा सम्मान

Sep 20, 2025 07:08 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह अवॉर्ड 23 सितंबर को होने वाले 71वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह में मिलेगा।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, इस दिन दिया जाएगा सम्मान

मलयालम फिल्मों के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले मोहनलाल को उनके लंबे और सफल करियर के लिए भारत सरकार ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है, जिसे उन दिग्गजों को दिया जाता है जिन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयां तय की हों। चार दशक से ज्यादा समय से फिल्मों में एक्टिव मोहनलाल ने ऑडियंस को यादगार किरदार दिए हैं और अपनी अलग पहचान बनाई है।

मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मोहनलाल की अद्भुत सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरणा देती है। दिग्गज स्टार को भारतीय सिनेमा में उनके आइकॉनिक योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है।” मंत्रालय ने आगे कहा कि उनका टैलेंट और लगातार मेहनत ने भारतीय फिल्म इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस दिन दिया जाएगा सम्मान

सरकार ने बताया कि दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 23 सितंबर 2025 को दिया जाएगा। यह सम्मान हर साल उस शख्सियत को दिया जाता है, जिसने भारतीय सिनेमा के विकास और योगदान में खास भूमिका निभाई हो।

मोहनलाल न सिर्फ मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार हैं, बल्कि उन्होंने देशभर के ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ी है। उनकी फिल्मी जर्नी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उनके काम को सालों से पसंद किया गया है। अब उन्हें सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान दिया जा रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।