Video: खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, लिखा- ये इंसान कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भोजपुरी एक्टर सिंगर खेसारी लाल यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख मलाइका अरोड़ा भड़क गईं और उन्होंने पूछ लिया कि ये कौन है।

मलाइका अरोड़ा, खेसारी लाल यादव पर भड़कीं
मलाइका अरोड़ा, खेसारी लाल यादव पर भड़कीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव पर भड़क गई हैं। दरअसल, खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने रिएलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' के सेट पर हैं और पपराजी के सामने पोज दे रहे हैं। पोज देने से पहले एक्टर ने मैनेजमेंट को इशारा किया और वहां बैठे कुत्ते को हटाने को कहा। ऐसे में वहां मौजूद इवेंट स्टाफ ने बेरहमी से घसीटकर कुत्ते को बाहर किया।

मलाइका अरोड़ा और खेसाली लाल यादव का विवाद

चौंकाने वाली बात ये रही कि ये सब खेसारी लाल की आंखों के ठीक सामने हो रहा था, लेकिन उन्होंने स्टाफ को रोकने के बजाए चुपचाप खड़े होकर पोज देने का इंतजार किया। ये देख मलाइका का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया है। मलाइका ने पहले इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में दो कमेंट्स किए और फिर इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट कर एक्टर को खरीखोटी सुनाई।

मलाइका अरोड़ा खेसारी लाल यादव पर भड़कीं

मलाइका अरोड़ा ने खेसारी लाल यादव के लिए क्या लिखा?

वीडियो पर कमेंट कर मलाइका ने लिखा, 'ये क्या नौटंकी है? ये बेवकूफ कौन है? क्या इसका पोज देना इतना जरूरी है?' इसके बाद मलाइका ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर पोस्ट कर लिखा, 'ये कैसे लोग हैं? और ये इंसान कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है... घिनौना।' मलाइका के इन कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गई है।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का पूरा वीडियो और मलाइका की इंस्टा स्टोरी

मलाइका अरोड़ा की इंस्टा स्टोरी

क्या है बैटलग्राउंड?

‘बैटलग्राउंड’ एक फिटनेस रिएलिटी शो है। अभी अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका दूसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में खेसारी लाल यादव के साथ फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान), प्रियंका चाहर चौधरी, निक्की तंबोली और राहुल चौधरी जैसे लोग है। ये शो खास तौर पर मोबाइल-फर्स्ट ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स की ताकत और स्टैमिना को देखा जाता है।

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

शत्रुघ्न कुमार यादव जिन्हें खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है, भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक हैं। इनको पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। साल 2012 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से खेसारी भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। वहीं अब रिएलिटी शोज के जरिए हिंदी ऑडियंस के दिलों में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडखेसारी पर भड़कीं मलाइका, लिखा- ये इंसान कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है?