Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMalaika Arora Opens Up On Being Trolled For Item Songs Says It Makes Me Feel Amazing
आइटम सॉन्ग करने पर होती ट्रोलिंग पर मलाइका अरोड़ा बोलीं- 52 की उम्र में भी...

आइटम सॉन्ग करने पर होती ट्रोलिंग पर मलाइका अरोड़ा बोलीं- 52 की उम्र में भी...

संक्षेप:

मलाइका अरोड़ा जिन्हें कई बार आइटम सॉन्ग्स करने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि वह शुक्रगुजार हैं कि वह ये आइटम सॉन्ग कर रा रही हैं।

Jan 14, 2026 10:56 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर में कई आइटम सॉन्ग में परफॉर्म किया है और दिलचस्प बात यह है कि उनके सभी आइटम सॉन्ग हिच रहे हैं। हालांकि कई बार उन्हें उनके आइटम सॉन्ग को लेकर ट्रोल भी किया जाता है जिस पर उन्होंने अब अपनी बात रखी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मलाइका बोलीं शर्म क्यों?

मलाइका ने द नम्रता जकारिया शो में कहा, ‘मुझे इसको लेकर शर्म क्यों आनी चाहिए? मेरा मतलब आपको कई चीजों को लेकर ट्रोल किया जाता है, मुझे नहीं पता इसमें बड़ी बात क्या है। डांस एक एक्सप्रेशन है, इसे एंजॉय करना चाहिए।’

शुक्रगुजार हूं ये कर पा रही हूं

मलाइका ने आगे कहा, ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं 52 की उम्र में ये कर पा रही हूं। मैं कुछ अच्छा ही कर रही हूं। ये मुझे एम्पावर करता है और इससे मुझे काफी शानदार फील होता है।’

मलाइका के हिट सॉन्ग

बता दें कि मलाइका ने छैया-छैया, माही वे, काल धमाल, मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली जैसे हिट आइटम सॉन्ग दिए हैं।

बता दें कि इससे पहले साल 2025 में मलाइका का हनी सिंह के साथ चिलगम गाना आया था जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, चिलगम में काम करना शानदार था। ये एक बोल्ड, एटीट्यूड और फन से भरा है। यो यो हनी सिंह की एनर्जी हाई होती है। ये गाना ग्लैमर और मैडनेस का परफेक्ट मिक्श्चर है।

ये भी पढ़ें:अर्जुन कपूर हैं मलाइका की लाइफ का अहम हिस्सा, नए लिंक-अप पर बोलीं- मां मुझे…

मलाइका ने इसी इंटरव्यू के दौरान एक मिस्ट्री मैन संग अफेयर की खबरों पर भी अपना रिएक्शन दिया। मलाइका ने कहा कि मैं किसी भी मर्द के साथ स्पॉट हूं चाहे वो मेरा मैनेजर, दोस्त, गे फ्रेंड या कोई भी मैरिड मर्द क्यों ना हो, लेकिन नाम जोड़ देते हैं। मेरी मां भी मुझे पूछती रहती हैं कि अब ये किसके साथ नाम जुड़ रहा है। हम इन खबरों को पढ़कर हंसते रहते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।