
अर्जुन कपूर हैं मलाइका की लाइफ का अहम हिस्सा, नए लिंक-अप पर बोलीं- मेरी मां मुझे…
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का भले ही ब्रेकअप हो गया है, लेकिन दोनों ने कभी एक-दूसरे को लेकर नेगेटिव कमेंट्स नहीं किए। अब हाल ही में मलाइका ने अर्जुन को अपनी लाइफ का अहम हिस्सा बताया है।
मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर संग रिलेशन था। दोनों कई साल तक साथ रहे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब मलाइका ने अर्जुन संग अपने बॉन्ड और कुछ दिनों से उनका नाम जो नए मिस्ट्री मैन के साथ जुड़ रहा है, इस पर अपनी बात रखी है।
ब्रेकअप पर बोलीं मलाइका
अर्जुन से ब्रेकअप के बाद इक्वेशन पर मलाइका ने द नम्रता जकारिया शो में कहा, ‘मुझे लगता है गुस्सा और हर्ट कुछ समय तक रहता है और सबके साथ ऐसा होता है। हम इंसान हैं और हम सब उस फेज से गुजरते हैं जब गुस्सा आता है, बुरा लगता है या निराशा होती है। ये ह्यूमन नेचर है। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है सब ठीक हो जाता है।’
अर्जुन मेरी लाइफ का अहम हिस्सा
मलाइका ने आगे कहा, ‘अर्जुन मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं और वह ऐसे हैं जो मेरी लाइफ का अहम हिस्सा रहे हैं। मैं अब ज्यादा अपने पास्ट को लेकर डिस्कस नहीं करने वाली या फ्यूचर क्या होगा इस बारे में…मेरे लिए वैसे ही काफी कुछ लिखा गया है।’
मिस्ट्री मैन संग डेटिंग की अफवाह पर बोलीं
मलाइका से जब नए मिस्ट्री मैन के साथ डेटिंग की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, लोगों को बात करना पसंद है। अगर आपको किसी के साथ स्पॉट किया जाता है तो बड़ा डिस्कशन हो जाता है। मैं इन बातों को फालतू की हवा नहीं देना चाहती। जब भी मैं बाहर किसी के साथ निकलती, चाहे वो मेरा पुराना दोस्त क्यों ना हो, कोई गे फ्रेंड क्यों ना हो, कोई मैरिड फ्रेंड क्यों ना हो या मैनेजर क्यों ना हो, लोग नाम जोड़ना शुरू कर देते हैं। मेरी मां मुझे कॉल करती हैं और पूछती हैं अब ये कौन है बेबी?
मलाइका ने फिर कहा कि वह जिस प्रोफेशन में हैं, वहां उनकी पर्सनल लाइफ कभी पर्सनल नहीं रहती है और इतने समय के एक्सपीरियंस में वह ये सब चीज समझ चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




