इस गीतकार ने अपनी लिखी कविता से पंडित नेहरू को कर दिया था आहत, 2 साल की हुई जेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदी फिल्मों में एक ऐसा गीतकार हुआ जिसने अपनी लिखी कविता से उस दौर के देश में प्रधानमंत्री पंडित नेहरू समेत कई नेताओं को असहज कर दिया था। माफी नहीं मांगी और काटी सजा।

pandit jawaharlal nehru

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गीतकार-शायर हुए जिन्होंने अपने लिखे गीतों से क्रांति की शुरुआत की। कईयों की कलम से देशभक्ति, किसानों, सामाज की बुराइयों के खिलाफ गीत निकले तो कुछ ने नेताओं पर निशाना साधा था। इनमें से कुछ विवादों में छाए रहे। एक ऐसे गीतकार भी हुए जिनकी लिखी कविता ने उस दौर के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तक को ठेस पहुंचा दी थी। जब माफी नहीं मांगी तो उन्हें जेल भेज दिया गया था। वो गीतकार, शायर थे मजरूह सुल्तानपुरी।

मजरूह सुल्तानपुरी को अपनी कविता के लिए भेज दिया गया था जेल

असरार उल हसन खान के नाम से 1919 में जन्में शायर मजरूह सुल्तानपुरी की पढ़ाई मदरसे में हुई। यहीं से उन्होंने उर्दू पर अपनी पकड़ जमाई।अरबी और फारसी भी सीखी। इसी दौरान कई मुशायरों में मजरूह सुल्तानपुरी कविता, शायरी पढ़ते और उनकी खूब तारीफ होती। ये देश की आजादी के बाद के कुछ साल थे। इसी दौरान शायर मजरूह सुल्तानपुरी, एक्टर बलराज साहनी एक मजदूर हड़ताल का हिस्सा बने और एक ऐसी कविता सुना दी जिससे उस समय के गवर्नर मोरारजी देसाई ने उन्हें जेल मुंबई की एक जेल भेज दिया।

इस किताब में है घटना का जिक्र

ऐसा कहा जाता है कि उनकी लिखी कविता ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को ठेस पहुंचा दी थी।इसका जिक्र कमलेश कपूर ने अपनी किताब पार्टिशन: द लिगेसी ऑफ एमके गांधी में किया है। अपनी किताब में उन्होंने लिखा है कि कविता सुनाने के बाद मजरूह सुल्तानपुरी को दो साल के लिए जेल भेज दिया गया था। उनसे माफी मांगने के लिए भी कहा गया था। लेकिन मजरूह सुल्तानपुरी झुके नहीं और उन्हें दो साल तक जेल में रह पड़ा था। जेल में रहने के दौरान उन्होंने कई गीत लिखे।

नेहरू की हिटलर से तुलना

जिस कविता को लेकर विवाद हुआ था, वो कविता थी -

वो कविता थी-

'मन में जहर डॉलर के बसा के,

फिरती है भारत की अहिंसा।

खादी की केंचुल को पहनकर,

ये केंचुल लहराने न पाए।

ये भी है हिटलर का चेला,

मार लो साथी जाने न पाए।

कॉमनवेल्थ का दास है नेहरू,

मार लो साथी जाने न पाए।'

मजरूह सुल्तानपुरी हिंदी फिल्मों के लिए भी कई अमर गीत लिखे। उस समय मोटी फीस लेते और अपनी शर्तों पर जीवन जीते। उन्हें 40 और 50 के दशकों से गीत लिखने वाले मजरूह सुल्तानपुरी ने अपनी आखिरी सांस तक कलम चलाई। प्रीति जिंटा की फिल्म क्या कहना के सभी गाने मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। फिल्म दहक समेत कई फिल्मों के लिए उनकी कलम चला।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।