Main Vaapas Aaunga: आत्मा में उतर जाएंगे इस फिल्म के ये 6 डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक इमोशनल कर देगा

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

एक अधूरी प्रेम कहानी का दर्द कैसा होता है? क्या उस दर्द को समय मिटा देता है। ये दर्द जो दशक बीत जाने के बाद भी नहीं जाता है। ऐसी ही हैइम्तियाज अली की आने वाली फिल्म। 78 साल पहले बिछड़ गई थी प्रेमिका। अब उसका ख्याल मौत के बिस्तर पर आ रहा है। फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के ये डायलॉग आत्मा में उतर जाएंगे।

Main Vaapas Aaunga: आत्मा में उतर जाएंगे इस फिल्म के ये 6 डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक इमोशनल कर देगा

फिल्ममेकर इम्तियाज अली अपनी पिछली फिल्मों से प्यार को अलग भाषा में ऑडियंस तक पहुंचा चुके हैं। उनकी फिल्मों में दो प्यार करने वालों और उनकी कहानी को ऐसे दिखाया जाता है जैसे इम्तियाज ने खुद उस कहानी को महसूस किया हो। अब इम्तियाज अली एक और शानदार फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ले आए हैं। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी, दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं। फिल्म एक अधूरी लव स्टोरी पर बेस्ड है। बैकग्राउंड में AR रहमान का म्यूजिक सुनाई देता है जो आत्मा को सुकून पहुंचा रहा है। और स्क्रीन पर एक ही किरदार की जवानी और बुढ़ापा दिखाया गया है। और रूह को छू जाने वाले डायलॉग।

इमोशनल कर देगा ये ट्रेलर

ट्रेलर में नजर आते हैं बूढ़े हो चुके नसीरुद्दीन शाह जो 78 साल पहले बंटवारे में अपनी प्रेमिका से अलग हो गए थे। अब मौत से पहले उसे देखने की आखिरी इच्छा है। ये आखिरी ख्वाहिश दिल में ऐसे फंस गई है कि सुकून से मौत भी नहीं आने दे रही। ट्रेलर में बंटवारे का दर्द दिखता है, आखिरी के सीन में एक चिल्लाहट जिसमें किरदार कहता है ‘मैं वापस आऊंगा’। ये चीख जैसे कानों से दिल तक पहुंच गई हो। उतने ही खास हैं इस फिल्म के डायलॉग। ट्रेलर में फिल्म के लीड एक्टर्स ये डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं-

डायलॉग

1. एक सीन है जिसमें लीड किरदार में शरवरी यानी जिया और वेदांग रैना के किरदार कीनू के बीच बातचीत होती है। कीनू, जिया के हाथ एक चिट्ठी देता है। जिया ये बोल कर लौटा देती है कि ‘नज्म तो शायर की जुबानी ही अच्छी लगती है’

2. अगले सीन में कीनू को बंटवारे का डर सता रहा है। वो अपना गुस्सा निकालते हुए कहता है ‘मैंने कहा था बंटवारा करो, ये जगह हिंदुस्तान में है या नए मुल्क में कैसे पता’।

3. एक सीन आज के समय का आता है। कीनू अब उम्रदराज है। मौत के बिस्तर पर पड़ा जिया को याद कर रहा है। लेकिन मौत भी नहीं आ रही। यहां एक डायलॉग आता है ‘लगता है कोई पुरानी बात फंसी है उनके दिल में’।

4. आगे जब दिलजीत दोसांझ के किरदार को कीनू और जिया के प्यार के बारे में पता चलता है तो वो कहता है ‘ये हो सकता है अपने दिल के अंदर एक लड़की को रखना जिसे 78 सालों से देखा तक नहीं'।

5. जब बंटवारे की वजह से बिछड़ जाते हैं दोनों। कीनू चीख कर कहता है ‘मैं वापस आऊंगा’। इन तीन शब्द पर ये पूरी फिल्म बनी है।

6. ट्रेलर के अंत में इस अनोखी लव स्टोरी पर दिलजीत का किरदार कहता है ‘ये प्यार जहर की तरह होता है, इसकी एक भी बूंद अंदर रह गई न तो ये आखिरी समय में चैन से मरने भी नहीं देता’।

बता दें, इम्तियाज अली की पिछली फिल्मों को ऑडियंस ने प्यार दिया है। अब ‘मैं वापस आऊंगा’ का इंजतार हो रहा है। ये फिल्म आने वाली 12 जून को रिलीज होने वाली है।एक्शन फिल्मों के बीच ऑडियंस थिएटर तक इस फिल्म को देखने जाएगी या नहीं ये देखने का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।