थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आ रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानें कब और कहां देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'मैं वापस आऊंगा' में वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं। अब ये फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है।

Main Vaapas Aaunga OTT Release
मैं वापस आऊंगा ओटीटी पर रिलीज

Main Vaapas Aaunga OTT Release: फिल्ममेकर इम्तियाज अली अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वो हमेशा ही एक और खास कहानी के साथ पर्दे पर आते हैं। ऐसे में इम्तियाज की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को काफी पसंद किया गया। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। 'मैं वापस आऊंगा' में वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं। इस फिल्म को अगर आप सिनेमाघरों में देखने से चूक गए तो अब आप इसके घर पर आराम से बैठकर देख सकते हैं। क्योंकि ये फिल्म अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं ये कब और कहां पर रिलीज होगी?

'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी रिलीज की डेट

दरअसल, गुरुवार को, नेटफ्लिक्स इंडिया के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मैं वापस आऊंगा' के ओटीटी रिलीज की घोषणा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि 'मैं वापस आऊंगा' 7 अगस्त, शुक्रवार को मंच पर प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, '78 साल पहले जो कहानी अधूरी रह गई थी, वो अब पूरी होगी! देखिये मैं वापस आऊंगा, 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर!' यानी आप 'मैं वापस आऊंगा' को आज से ही नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म के ओटीटी रिलीज की खबर से फैंस काफी खुश हैं। हर कोई इस पोस्ट पर कमेंट कर लिख रहा है कि फाइनली अब वो इसे घर पर बैठकर देख सकते हैं।

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'

'मैं वापस आऊंगा' के बारे में

डायरेक्टर इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' एक 95 साल के बुज़ुर्ग की कहानी है, जिन्हें पाकिस्तान जाने की जबरदस्त कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है। बुजुर्ग की यादें आती-जाती रहती हैं और उनका पोता बंटवारे से पहले के समय की बिखरी हुई बातों को जोड़कर कहानी समझने की कोशिश करता है, जबकि बुजुर्ग अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में सुकून पाने के लिए संघर्ष करते हैं। यह फिल्म सरहदें खींचने के बहुत समय बाद भी इंसानों पर पड़े असर को समझने की कोशिश करती है।

रिलीज के साथ ही इन फिल्मों से रहा टक्कर

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का रिलीज के साथ ही कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' से सामना हुआ। ऐसे में इन तीनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा। इसके बावजूद 'मैं वापस आऊंगा' शानदार कमाई कर रही है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडथिएटर के बाद अब ओटीटी पर आ रही 'मैं वापस आऊंगा', जानें कब और कहां देखें