मैं वापस आऊंगा के प्रमोशन्स से क्यों गायब हैं दिलजीत दोसांझ? इम्तियाज बोले- हमें पता था ये होने वाला है...
मैं वापस आऊंगा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले इम्तियाज अली और वेदांग रैना ने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लिया। इन इवेंट्स से दिलजीत गायब रहे। अब इम्तियाज ने बताया है कि आखिर क्यों दिलजीत फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान नजर नहीं आए।

इम्तियाज अली की लव स्टोरी फिल्म मैं वापस आऊंगा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ नजर आई हैं। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के प्रमोशन्स में वेदांग और इम्तियाज अली ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, लेकिन दिलजीत और शरवरी प्रमोशन्ल इवेंट्स से गायब रहीं। अब इम्तियाज ने बताया कि ऐसा क्यों हुआ। इम्तियाज ने बताया दिलजीत और शरवरी दोनों पहले से दी गई कमिटमेंट्स की वजह प्रमोशन्स नहीं कर पाए।
क्यों फिल्म के प्रमोशन से दूर हैं दिलजीत दोसांझ?
इंडिया टुडे से खास बातचीत में इम्तियाज ने बताया कि दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त हैं, इस वजह से ही वो फिल्म के प्रमोशन्स से गायब हैं। वहीं, शरवरी के बारे में इम्तियाज ने बताया कि अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं जिस वजह से वो भी प्रमोशन्स में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं।
इम्तियाज बोले - उन्हें पहले से पता था
इम्तियाज ने कहा, "मैं पूरी इंडस्ट्री की तरफ से इसपर राय नहीं रखता, लेकिन हमारी तरफ से, दिलजीत यहां नहीं हैं क्योंकि वो विदेशों में शो कर रहे हैं, शरवरी यहां नहीं हैं क्योंकि वो भी अपनी शूटिंग के लिए देश से बाहर हैं। जब हमें रिलीज डेट मिली, हमें पता था ये होने वाला है। यहां तक कि जब हम फिल्म के शूट के लिए दिलजीत से डेट्स ले रहे थे, हमें पता था कि जब हम फिल्म रिलीज कर रहे होंगे, वो अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त होंगे"।
इम्तियाज ने कहा कि उस वक्त फिल्म की कास्टिंग जरूरी थी, न कि ये देखना कि आर्टिस्ट फिल्म को प्रमोट कर पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रमोशन्स और मीडिया इंट्रैक्शन को नजरअंदाज करने के लिए कोई स्ट्रैटिजी नहीं फॉलो की है, और उन्हें नहीं पता कि कौन से अप्रोच अच्छी है, कौन सी बुरी।
क्यों एक्टर्स नहीं करते मीडिया से बात?
इम्तियाज से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि एक्टर्स मीडिया से बातचीत करना नजरअंदाज करते हैं ताकि किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें? डायरेक्टर ने कहा, "अगर कोई प्रमोशन्स नहीं कर रहा है, तो उन्हें लग रहा होगा कि ये जरूरी नहीं है, और ये फिल्म के प्रॉस्पेक्ट में मददगार नहीं होगा"।
मैं वापस आऊंगा आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दिलजीत ने फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के किरदार के पोते निर्वैर ग्रेवाल का रोल प्ले किया है। इस फिल्म को इम्तियाज की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। इम्तियाज अली की एक तरह की फैन फॉलोइंग है। वो अपनी फिल्मों में प्यार की अलग-अलग परतों को खोलकर रख देते हैं, फैंस को इम्तियाज की यही बात पसंद आती है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


