Main Vaapas Aaunga Box Office Day 17: 'मैं वापस आऊंगा' ने मारा छक्का, संडे को तोड़ा अपना पिछले 17 दिनों का रिकॉर्ड
एक ही दिन यानी शुक्रवार को एक साथ कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' रिलीज हुई है। जाहिर ही कि ये तीनों ही फिल्में बड़े स्टार्स की हैं तो इनके बीच मुकाबला भी काफी तगड़ा रहा होगा।

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस के लिए 12 जून का दिन बेहद खास रहा। एक ही दिन यानी शुक्रवार को एक साथ कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' रिलीज हुई है। जाहिर ही कि ये तीनों ही फिल्में बड़े स्टार्स की हैं तो इनके बीच मुकाबला भी काफी तगड़ा रहा होगा। लेकिन थिएटर पर सबसे ज्यादा कमाल इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दिखा रही है। ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म ने रविवार को बंपर कमाई की। तो चलिए जानते हैं 'मैं वापस आऊंगा' ने अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है।
'मैं वापस आऊंगा' ने रविवार को मारा छक्का
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। इस फिल्म डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। 'मैं वापस आऊंगा' को क्रिटिक्स के साथ फैंस के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। हमेशा ही तरह ही इम्तियाज ने एक बार फिर से अपनी फिल्म के जरिए फैंस का दिल जीता है। अब बात करते हैं कलेक्शन की तो 'मैं वापस आऊंगा' ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'मैं वापस आऊंगा' का अबतक का कलेक्शन भारत में 46.30 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
| वीक 1 | 12.25 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 22.55 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 2.75 करोड़ रुपये |
| डे 16 | 4.25 करोड़ रुपये |
| डे 17 | 4.50 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 46.30 करोड़ रुपये |
डे वाइज देखें 'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का रिलीज के साथ ही कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' से सामना हुआ। इसके अलावा पहले से ही वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' सिनेमाघरों में कब्जा जाए हुए थीं। वहीं, अब इसके सामने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' भी खड़ी हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है। इसके बावजूद 'मैं वापस आऊंगा' शानदार कमाई कर रही है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


