महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को हुआ कैंसर, इमोशनल पोस्ट में पति और बेटी सई का किया शुक्रिया
बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर हुआ है। हाल में उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ बताया कि वो कैंसर की जंग लड़ रही हैं। इस सफर में उनके पति महेश, बेटी सई और परिवार, दोस्त शामिल रहे।

बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने खुद को कैंसर होने की जानकारी दी है। मेधा ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में कैंसर के ट्रीटमेंट, सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी के बारे में बात की है। इस मुश्किल वक्त में मेधा हिम्मत से कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उन्हें छोटे बालों के साथ देखा जा सकता है। कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें अपने बाल गवाने पड़े थे। लेकिन इस मुश्किलसमय में परिवार का साथ और चेहरे की मुस्कान उनकी हिम्मत बनी हुई है।
मेधा को हुआ कैंसर
मेधा ने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसी भी जर्नी होती है जो आपको हमेशा के लिए बदल कर रख देती हैं। ये उनमें से एक है। मेरे ट्रीटमेंट का एक फेज खत्म होने वाला है। मेधा ने आगे लिखा, न डायग्नोसिस, न तो सर्जरी, ना कीमोथेरेपी,न रेडिएशन।।।बस ग्रेस याद की जाएगी। मुझे वो दिखाई नहीं देने वाले हाथ याद हैं जिन्होंने मुझे हर दिन सहारा दिया। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं, “तुमने यह सब कैसे सहा? इसका उत्तर सरल है। मैंने कभी भी यह सफर अकेले तय नहीं किया। जब भी मुझे लगता कि मैं एक कदम भी नहीं चल सकती, कोई न कोई मेरे साथ चलने के लिए प्रकट हो जाता। पीछे मुड़कर देखने पर, मुझे पता है कि ये संयोग नहीं थे। ये ईश्वर का मेरा हाथ थामने का तरीका था।’
दोस्तों, परिवार का किया शुक्रिया
मेधा ने आगे अपने बच्चों, गुरुओं, दोस्तों, भाभी और बहनों का शुक्रिया किया।उन्होंने पति महेश मांजरेकर के लिए लिखा, महेश के लिए।।बस साथ रहने के लिए धन्यवाद। कुछ जर्नी अकेले तय करने के लिए नहीं होतीं… और फिर थे मेरे दोस्त। मेधा ने बताया कि ट्रीटमेंट के दौरान उनका खाना खाने का मन नहीं करता था। लेकिन इस समय में उन्हें चाहने वाले अकसर ढोकला, सॉफ्ट इडली, गुलपापड़ी और पानी पूड़ी लाया करते थे जब उनका बहुत अच्छा कुछ खाने का मन करता था। इस मुश्किल वक्त में एक्ट्रेस बेटी सई मांजरेकर और महेश मांजरेकर उनकी हिम्मत बनकर साथ खड़े रहे।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


