महेश भट्ट का वो सौतेला बड़ा भाई जिसने शाहरुख खान को विलेन, आमिर को हीरो बनाकर लिखा स्क्रीनप्ले

Jan 31, 2026 04:18 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महेश भट्ट और उनके परिवार में सभी लोग जानते हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उनकी एक सौतेली मां भी हुआ करती थीं। उनके तीन सौतेले भाई बहनों जो लाइमलाइट से दूर रहे। लेकिन एक ऐसा भी बड़ा सौतेला भाई है जो उनके फिल्मी सफर में साथ खड़ा रहा। शाहरुख खान को विलेन बनाया।

महेश भट्ट का वो सौतेला बड़ा भाई जिसने शाहरुख खान को विलेन, आमिर को हीरो बनाकर लिखा स्क्रीनप्ले

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट अपनी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। महेश भट्ट ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं महेश भट्ट के तीन सौतेल भाई-बहनें भी हैं। इन तीनों में से एक भाई रॉबिन भट्ट है जिसने शाहरुख खान को विलेन बनाकर भी हीरो बना दिया। आमिर खान के करियर की सबसे शानदार फिल्मों का स्क्रीनप्ले भी रॉबिन ने ही लिखा। इसके अलावा संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय कुमार और बॉबी देओल सफल फिल्मों में रॉबिन का अहम योगदान रहा।

महेश भट्ट का परिवार

महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट हिंदी और गुजराती फिल्मों का बड़ा नाम थे। उन्होंने फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने के साथ एक्टर के तौर पर भी काम किया। नानाभाई को एक्ट्रेस नानाभाई उस समय शिया मुस्लिम शिरीन मोहम्मद अली के साथ रिलेशनशिप में थे और इस रिश्ते से इनके 6 बच्चे हुए जिनके नाम थे शीला भट्ट, पूर्णिमा भसीन, कुमकुम सेगल, महेश भट्ट, हीना सूरी और मुकेश भट्ट। इसके बाद नानाभाई ने हेमलता भट्ट से शादी की जिससे उनके तीन बच्चे हुए रोबिन भट्ट, परमेश भट्ट, ममता भट्ट।

mahesh bhatt and robin bhatt

रॉबिन भट्ट किया भाई को सपोर्ट

रॉबिन भट्ट उम्र में दो साल महेश भट्ट से बड़े हैं। हालांकि, इन सौतेले भाईयों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी 1990 में आई फिल्म आशिकी की स्क्रीन राइटिंग का काम रॉबिन ने ही संभाला था। इसके अलावा महेश भट्ट की फिल्म सड़क का काम उनके सौतेले भाई ने की किया।

रॉबिन भट्ट की लेखनी ने किया कमाल

रॉबिन 1985 से लेकर 2016 तक फिल्मों में एक्टिव थे। इस दौरान आई अधिकतर सफल फिल्मों की स्क्रीन राइटिंग का काम रॉबिन ने ही किया था। वो रॉबिन ही थे जिन्होंने शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर में उनके विलेन वाले किरदार के लिए स्क्रीन राइटिंग का काम किया था। आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी, हम हैं राही प्यार के, गजिनी, दिल है की मानता नहीं, अक्षय कुमार की फिल्म जानवर, अजनबी, अंदाज, बरसात, दोस्ती, अजय देवगन के लिए शिवाय, आल द बेस्ट, ओमकारा, जमीन, राजू चाचा, मेजर साब जैसी फिल्मों की स्क्रीनराइटिंग की है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।