टॉक्सिक को 0.5 स्टार रेटिंग पर भड़के फैंस, महेश बाबू के बेटे की वजह से मचा हंगामा!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mahesh Babu: यश की फिल्म टॉक्सिक को भले ही बॉक्स ऑफिस पर उतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन जिन्हें पसंद आई उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आई। लेकिन अब इस फिल्म का एक रिव्यू वायरल हो रहा है।

Mahesh Babu Son Gautam
साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म के बारे में महेश बाबू के बेटे की रेटिंग वायरल।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को बॉक्स ऑफिस पर काफी मिला-जुला रिएक्शन मिला है। जहां एक तरफ वॉयलेंस और बोल्डनेस से परहेज नहीं करने वाली ऑडियंस को यह मूवी पसंद आई, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को यह फिल्म बेतुकी और बहुत ज्यादा खून-खराबे वाली लगी। जो भी हो, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यश ने अपना काम बखूबी किया है। इसी बीच फिल्म 'वाराणसी' में लीड रोल प्ले कर रहे एक्टर महेश बाबू के बेटे ने 'टॉक्सिक' को रेटिंग देकर हलचल मचा दी है।

टॉक्सिक को दी सिर्फ 0.5 रेटिंग

महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को सिर्फ 0.5 स्टार यानि आधी रेटिंग दी है। अब इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां कुछ लोग महेश बाबू के बेटे की तारीफ कर रहे हैं और उनके कॉन्फिडेंस को सराह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यश के फैंस इसे ओवरकॉन्फिडेंस और घमंड बता रहे हैं। 'टॉक्सिक' को आधी रेटिंग देकर गौतम ने तेलुगु फिल्म फैंस के बीच बहस छेड़ दी है। फॉलोअर्स ने उनकी रेटिंग खंगालनी शुरू की और गौतम का लेटरबॉक्सड प्रोफाइल ऑनलाइन मिल गया।

गौतम के बयान पर भड़के लोग

'टॉक्सिक' को मिली आधी स्टार रेटिंग ने तुरंत सबका ध्यान खींचा, खासकर इसलिए क्योंकि रॉकिंग स्टार स्टारर इस गैंगस्टर फिल्म ने 26 अगस्त को रिलीज होने के बाद से ही काफी हलचल मचा रखी है। फिल्म को पसंद नहीं करने ज्यादातर क्रिटिक्स ने यश की फिल्म को 2 से 3 स्टार के बीच रेट किया था। सोशल मीडिया पर गौतम की रेटिंग की वजह से अब बहस छिड़ी हुई है कि क्या यह 'टॉक्सिक' के प्रति उनकी गहरी नफरत है, या सिर्फ एक फिल्म लवर के तौर पर उनकी निजी पसंद। सोशल मीडिया पर फैंस आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। बता दें कि गौतम की तरह उनके पिता भी कई बार पर विवादों में चर्चा में रह चुके हैं।

विवादों में रह चुके हैं महेश बाबू

बीच में एक दौर ऐसा भी आया था जब पब्लिक में बॉलीवुड फिल्मों के प्रति भारी गुस्सा देखने को मिल रहा था। दूसरों की कहानियां रीमेक करके बनाई जा रही हिंदी फिल्में बैक टू बैक प्लॉप हो रही थीं और साउथ की ऑरिजनल फिल्मों को खूब प्यार मिल रहा था। इसी बीच शुरू हुआ साउथ के एक्टर्स को हिंदी फिल्मों में साइन करने का सिलसिला। इस दौरान जब महेश बाबू को भी बॉलीवुड फिल्म में कास्ट करने की खबरें उड़ीं तो इस पर साउथ के सुपरस्टार का बयान आया कि बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर पाएगा। उनका यह बयान काफी विवादों में रहा था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटॉक्सिक को 0.5 स्टार रेटिंग पर भड़के फैंस, महेश बाबू के बेटे की वजह से हंगामा!