Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMaharashtra BMC polls Akshay Kumar have cast his vote asked needy girl to give her number to his security guard
Video: वोट देने पहुंचे अक्षय कुमार से एक लड़की ने मांगी मदद, कहा- पापा कर्जे में हैं, एक्टर बोले…

Video: वोट देने पहुंचे अक्षय कुमार से एक लड़की ने मांगी मदद, कहा- पापा कर्जे में हैं, एक्टर बोले…

संक्षेप:

Akshay Kumar Video: गुरुवार को महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटिंग हो रही है। कई एक्टर, फिल्ममेकर और सेलिब्रिटी वोट डालने पहुंच रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार की हो रही है।

Jan 15, 2026 10:14 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार के दिन वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हुए हैं और सबसे पहले वोट डालने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पहुंचे हैं। अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी आईं। वोट डालने के बाद अक्षय ने कहा, ‘यह वह दिन है जब रिमोट कंट्रोल हमारे हाथों में आता है। मैं सभी मुंबई वालों से वोट डालने की अपील करता हूं।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अक्षय से लड़की ने मांगी मदद

वोट डालने और मीडिया से बातचीत करने के बाद जब अक्षय अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे तभी एक लड़की उनके पास आई। उस लड़की ने अक्षय से कहा, ‘मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं। प्लीज उन्हें बाहर निकाल दो।’ एक तरफ, जहां अक्षय के सिक्योरिटी गार्ड उस लड़की को हटाने में लगे हुए थे। वहीं दूसरी तरफ अक्षय ने दरियादिली दिखाते हुए उस लड़की से बात की।

अक्षय ने उस लड़की से क्या कहा?

अक्षय ने उस लड़की से कहा कि वह अपना फोन नंबर उनके सिक्योरिटी गार्ड को दे दें। ये सुनते ही लड़की इमोशनल हो गई और अक्षय के पैर छुने लगी। इसके बाद अक्षय ने अपने सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि वो उस लड़की का नंबर अपने पास लिख लें। अक्षय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन सेलेब्स ने भी दिया वोट

अक्षय और ट्विंकल के अलावा खबर लिखने तक तमन्ना भाटिया, गुलजार, हेमा मालिनी, आमिर खान का परिवार, सचिन तेंदुलकर और सुनील शेट्टी वोट देने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:शुरू हो रहे हैं 3 नए रिएलिटी शोज, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप
ये भी पढ़ें:रियल लाइफ पर बनी है साउथ की ये फिल्म, 8.4 है इसकी IMDb रेटिंग, आपने देखी है?
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।