उन्हें तो 24 घंटे के अंदर...महाभारत के युधिष्ठिर ने इमरान खान को बताया देशद्रोही

लाइव हिन्दुस्तान
share

इमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से नोटिस मिला है कि वह 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ दें। इस मामले पर अब महाभारत फेम एक्टर गजेंद्र चौहान का रिएक्शन आया है।

gajendra chauhan and imran khan
महाभारत के युधिष्ठिर ने इमरान खान को बताया देशद्रोही

इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है क्योंकि वह मुंबई में सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। अब इस पर महाभारत शो में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान का रिएक्शन आ गया है। गजेंद्र ने कहा कि अच्छा है कि देशद्रोही को देश के बाहर किया जा रहा है।

देशद्रोही को देश से बाहर करो

इमरान को भारत छोड़ने के नोटिस मिलने पर गजेंद्र ने कहा, 'मैं यह कहूंगा कि ये अच्छी बात है। मैं काफी खुश हूं कि देश में जो देशद्रोही हैं उन्हें देश छोड़ने को बोला जा रहा है।'

भारत में नाम कमाया और सिटिजन…

इमरान के करियर पर गजेंद्र ने कहा, ‘आमिर खान के भांजे ने कई फिल्मों में काम किया, नाम बनाया और फेम भी पाया यहां। इन सबके बावजूद वह भारत में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया के तौर पर रह रहे हैं। ओरिजनली वह यूएस सिटिजन हैं।’

गजेंद्र बोले उन्हें डिपोर्ट कर देना चाहिए

गजेंद्र ने फिर दावा किया कि विरोध प्रदर्शन में इमरान के पार्टिसिपेशन की जांच के बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को पता चला कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इमरान को 28 अक्टूबर तक का टाइम देने की बजाय 24 घंटे में डिपोर्ट कर देना चाहिए।

रजा मुराद का रिएक्शन

रजा मुराद ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ‘चाहे इमरान खान हो या कोई भी। किसी भी विदेशी नेशनल को कोई हक नहीं हमारे देश के मामले में दखलअंदाजी करने का। रजा ने कहा कि उन्हें हाल ही में पता चला कि इमरान यूएस नेशनल हैं जबकि वह भारत में काम करते हैं।’

पुलिस के एक्शन पर रजा मुराद ने कहा, मुंबई पुलिस लीगल फ्रेमवर्क में काफी स्ट्रिक्टली काम कर रही है। उन्हें पूरे 15 दिन दिए गए हैं। रजा ने कहा कि अगर इमरान को लगता है कि उनके साथ गलत हो रहा है तो वह कोर्ट की तरफ जा सकते हैं।

रजा ने कहा कि इमरान के पास 2 ऑप्शन हैं या तो 28 अक्टूबर को भारत छोड़ें या कोर्ट के पास जाएं। देखते हैं कि वह कैसे रिएक्ट करते हैं।

अशोक पंडित क्या बोले

वहीं अशोक पंडित ने इस पर कहा कि वह अथॉरिटीज का स्वागत करते हैं इस फैसले को लेकर। अशोक ने आगे कहा, ये तो बहुत क्लीयर है कि इमरान अपने राइट्स के बारे में जानते हैं क्योंकि जो इंसान सड़क पर आया है राइट्स के लिए लड़ने पर उसे ये तो पता ही होगा कि उसके राइट्स क्या हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडउन्हें तो 24 घंटे के अंदर...महाभारत के युधिष्ठिर ने इमरान खान को बताया देशद्रोही