माधुरी दीक्षित ने गाया था ‘देवदास’ का ये गाना, क्या आपने किया था कभी गौर?
Madhuri Dixit Songs: शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘देवदास’ में एक गाना है जो माधुरी दीक्षित ने कविता कृष्णमूर्ति और पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलकर गाया था।

संजय लीला भंसाली की साल 2002 में एक फिल्म आई थी ‘देवदास’। आज भी लोग इस फिल्म को पसंद करते हैं, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी, डांस भी किया था और गाना भी गाया था। जी हां, फिल्म में उनकी आवाज में एक गाना है जो उन्होंने कविता कृष्णमूर्ति और पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलकर गाया था। आइए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं।
कौन-सा गाना है ये?
इस गाने का नाम ‘काहे छेड़े मोहे’ है। फिल्म मेकर्स ने ऑफिशियल प्लेबैक क्रेडिट्स में माधुरी दीक्षिए को क्रेडिट दिया है। आइए आपको अन्य दो गायकों के बारे में बताते हैं।
पंडित बिरजू महाराज कथक के महान उस्ताद थे। उन्होंने न केवल इस पूरे गाने को कोरियोग्राफ किया, बल्कि इसमें अपनी दमदार क्लासिकल आवाज भी दी थी।
कविता कृष्णमूर्ति शास्त्रीय गायिका हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, कन्नड़, राजस्थानी, भोजपुरी, तेलुगू और न जाने किन किन भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्हें चार फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें साल 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
आखिर गाने में कहां है माधुरी की आवाज?
अगर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस गाने को दोबारा सुनेंगे तो आपको सबसे पहले पंडिज बिरजू महाराज की आवाज सुनाई देगी। इसके बाद 1 मिनट 17 सेकंड पर माधुरी की आवाज में गाना बजेगा।
माधुरी ने कैसे गा लिया गाना?
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि संजय लीला भंसाली और पंडित बिरजू महाराज ने इस बात पर जोर दिया था कि स्टूडियो में माधुरी की लाइव आवाज को रिकॉर्ड किया जाए, ताकि म्यूजिक ट्रैक और उनके ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस के बीच का अंतर पूरी तरह मिट जाए। हालांकि, ऑफिशियल ये बात माधुरी, संजय लीला भंसाली या पंडित बिरजू महाराज ने कभी किसी इंटरव्यू में नहीं कही है।
‘देवदास’ के बारे में
साल 2002 में आई ‘देवदास’ को 44 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 41.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 99.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सलमान को ऑफर हुआ था रोल
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, 'देवदास' के लीड रोल के लिए शुरू में सलमान खान को अप्रोच किया गया था। वहीं चुन्नी लाल का किरदार गोविंदा और सैफ अली खान के पास गया था। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय से पहले ‘पारो’ के किरदार के लिए करीना कपूर ने स्क्रीन टेस्ट दिया था, लेकिन उनकी मां ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था क्योंकि उस समय करीना इस रोल के लिए बहुत छाेटी थीं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


