माधुरी दीक्षित बोलीं, मेरे बच्चों को पता ही नहीं था कि मैं सुपरस्टार हूं, जब वे…
माधुरी दीक्षित ने बताया कि उनके बेटों को बहुत साल तक इस बात का आइडिया ही नहीं था कि वह सुपरस्टार हैं। उन्हें स्कूल और कॉलेज के दोस्तों से पता चला कि मैं हिरोइन हूं।

माधुरी दीक्षित अपनी आने वाली सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ की वजह से लाइमलाइट में हैं। उनकी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 19 दिसंबर के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान, माधुरी ने बताया कि उनके बेटों को पता ही नहीं था कि वह सुपरस्टार हैं।
माधुरी ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा, “जब तक हम इंडिया वापस नहीं आए थे मेरे बेटों को आइडिया भी नहीं था कि मैं सुपरस्टार हूं या इतनी फेमस हूं। एक दिन, हम साथ में एक मूवी देखने गए और जब हम थिएटर से बाहर आए तो फोटोग्राफर्स फोटो खींचने लगे। तब दोनों बहुत कन्फ्यूज हो गए और मुझसे पूछने लगे, ‘मॉम, ये क्या है?’”
माधुरी ने आगे कहा, “जब मैंने उन्हें बताया कि मैं एक एक्टर हूं तब उन्हें थोड़ा-थोड़ा समझ आया, लेकिन उनके मेरे आइकॉनिक स्टेटस का तब पता चला जब उनके स्कूल के दोस्तों ने उन्हें कहा कि वे कितने “लकी” हैं कि मैं उनकी मॉम हूं। हालांकि तब भी उन्होंने मेरी फिल्में देखना शुरू नहीं किया था। जब वो कॉलेज गए और उनके इंडियन दोस्त बने तब उन्होंने आखिरकार मेरी फिल्में देखना शुरू किया। जब बड़े बेटे ने पहली बार ‘दिल तो पागल है’ देखी तो उसे वो फिल्म बहुत पसंद आई और उसने मुझसे पूछा कि मैंने उसे ये फिल्म क्यों नहीं दिखाई। मैंने कहा, ‘तुम्हे हमेशा कार्टून या सुपरहीरो फिल्में पसंद थीं और वे हिंदी समझते नहीं थे।' अब जाकर उन्होंने हिंदी और मराठी बोलना शुरू किया है।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




