विनोद खन्ना संग किस और इंटीमेंट सीन पर माधुरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे बहुत...

Dec 17, 2025 05:48 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म दयावान से माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के इंटीमेट सीन पर आज भी बात होती रहती है। अब माधुरी ने फाइनली इस सीन पर बात की और कहा कि उन्हें काफी शर्मिंदगी हुई थी।

विनोद खन्ना संग किस और इंटीमेंट सीन पर माधुरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे बहुत...

माधुरी दीक्षित एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपने समय में कई जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। हालांकि उनके करियर का एक ऐसा बोल्ड सीन भी है जो आज तक काफी चर्चा में रहता है और वो है विनोद खन्ना के साथ उनका किसिंग सीन जो फिल्म दयावान का है। अब माधुरी ने उस सीन पर सालों बाद अपनी बात रखी है।

कौनसा सीन था जिस वजह से माधुरी हुई थीं परेशान

दयावान फिल्म जब आई तब विनोद खन्ना बड़े स्टार थे और माधुरी न्यूकमर थीं जो खुद को इंडस्ट्री में सेटल कर रही थीं। फिल्म के एक गाने आज फिर तुमपे प्यार आया है काफी चर्चा में रहा था क्योंकि इसमें विनोद खन्ना और माधुरी के बीच बोल्ड और किसिंग सीन थे।

काफी शर्म आई थीं

अब रेडियो नशा से बात करते हुए माधुरी ने कहा कि इस सीन उन्हें काफी शर्म आई थी और वह इतनी अनकम्फर्टेबल हो गई थीं कि उन्होंने फिर फ्यूचर के लिए अपने लिए एक बाउंड्री बना दी थी।

मिली एक सीख

माधुरी बोलीं, ‘मुझे लगता है यह ग्रोइंग प्रोसेस है या लर्निंग प्रोसेस। आप हर चीज के साथ कुछ सीखते हैं और मैंने भी कुछ सीखा। उस सीन के बाद मुझे भी काफी शर्म आई और मैंने डिसाइड किया कि आगे ऐसा कुछ नहीं करूंगी।’

माधुरी वैसे इससे पहले बता चुकी हैं कि जब उन्होंने फिल्म साइन की थी जब उन्हें इस सीन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। माधुरी का कहना है कि आज भी वह हैरान होती हैं जब वह उस सीन को देखती हैं।

माधुरी से फिर फिरोज खान के स्टेटमेंट के बारे में पूछा जब उन्होंने कहा था कि ये माधुरी के साथ अनफेयर हुआ था और वो सीन शूट नहीं होना चाहिए था। इस पर अब माधुरी ने कहा कि इससे उन्हें एक सीख मिली जो हमेशा अब वह फॉलो करती हैं।

सीन क्यों रहा था चर्चा में

वैसे रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीन के दौरान विनोद खन्ना ज्यादा बहक गई थे और सीन की जरूरत के बाद भी किस करते रहे थे जिससे माधुरी की आंखों में आंसू आ गए थे। हालांकि माधुरी ने इस पर कुछ क्लीयर नहीं किया।

कहा तो यह भी जाता है कि विनोद खन्ना ने फिर माधुरी से माफी भी मांगी थी। वहीं माधुरी ने दयावान के बाद फिर कभी विनोद खन्ना संग काम नहीं किया।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।