माधुरी दीक्षित का घर अंदर से दिखता है ऐसा, आलीशान लिविंग रूम, बड़ा किचन देख उड़े फराह के होश

लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आलीशान घर देखा है आपने? बड़ी किचन, सुंदर लिविंग एरिया। अंदर से देखिए कैसा दिखता है देश की सबसे बड़ी हीरोइन में से एक माधुरी दीक्षित का घर। 

madhuri dixit house inside pic
माधुरी दीक्षित का घर अंदर से दिखता है ऐसा, आलीशान लिविंग रूम

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आलीशान घर देखा है आपने? एक्ट्रेस अब कौन बनेगा करोड़पति के मराठी वर्जन को होस्ट करती नजर आएंगी। हाल में एक्ट्रेस को अमिताभ बच्चन के साथ उनके शो पर देखा गया था। अब एक्ट्रेस ने फराह खान के लिए अपने आलीशान घर के दरवाजे खोल दिए हैं। माधुरी और उनके पति डॉक्टर राम नेने ने फराह खान का अपने घर पर स्वागत किया। फराह ने भी अपने चैनल पर माधुरी के इस आलीशान घर की झलक दिखाई है। देखिए अंदर से कैसा दिखता है माधुरी का ये घर।

एंट्रेंस

माधुरी दीक्षित और राम नेने एकाध साल पहले ही अपने इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। ये घर का एंट्रेंस हैं। फराह खान के इस व्लॉग में माधुरी दीक्षित के घर के बाहर सिर्फ MF हुसैन की पेंटिंग ही नजर आएंगी। ये साधारण लेकिन शानदार घर का मुख्य दरवाजा है। माधुरी के पति डॉक्टर राम नेने ने फराह और उनके कुक दिलीप का अपने घर में स्वागत किया।

माधुरी दीक्षित का घर

लिविंग एरिया

ये माधुरी दीक्षित का लिविंग एरिया है। इस हिस्से को गाढ़े नीले रंग का राउंड सोफा, वाइट कुशन का इस्तेमाल किया गया है। लिविंग एरिया के सामने बालकनी है।

माधुरी दीक्षित का घर

लिविंग एरिया 2

माधुरी के इस नए घर में चारों तरफ MF हुसैन की बनाई हुई पेंटिंगदेखी जा सकती हैं। MF हुसैन खुद माधुरी के बड़े फैन थे। उनकी कई पेंटिंग में माधुरी नजर आती हैं। अब एक्ट्रेस के घर में भी उनकी शानदार पेंटिंग देखने को मिल सकती हैं।

माधुरी दीक्षित का घर

टीवी रूम

ये माधुरी और डॉक्टर नेने का टीवी रूम है। यहां डार्क लाइट, एकल बड़ी टीवी स्क्रीन और सोफा है। माधुरी और राम अक्सर यहीं अपना क्वालिटी टाइम बिताते हैं। साथ मूवी एन्जॉय करते हैं।

माधुरी दीक्षित का घरमाधुरी दीक्षित का घर

माधुरी के घर की किचन

ये माधुरी के घर की किचन है। यहां एक शेफ है जो माधुरी और राम के लिए खाना बनाते हैं। फराह के लिए राम ने वीगन गलौटी कबाब बनाए थे।

माधुरी दीक्षित का घर

ये डाइनिंग एरिया है

ये माधुरी के घर का डाइनिंग एरिया है। यहां पूरा परिवार जब साथ होता है तो साथ में खाने का टाइम एन्जॉय करता है। माधुरी के दोनों बेटे फिलहाल पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर विदेश में हैं। एक्ट्रेस अपने नए मराठी शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की तैयारी में जुटी हुई हैं।

madhuri dixit house inside pic

माधुरी के साथ बातचीत

फराह से बात करते हुए राम और माधुरी ने बताया कि शादी से पहले दोनों ने तीन महीने तक एक दूसरे को डेट किया था। तीन महीनों बाद राम को एहसास हुआ किवो माधुरी से शादी करना चाहते हैं। और उन्होंने शादी के लिए एक्ट्रेस को प्रोपोज कर दिया।

माधुरी दीक्षित का घर

डेट करने के तीन महीनों बाद राम और माधुरी ने अमेरिका में अपने भाई के घर शादी की और भारत आकार एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े एक्टर्स शामिल हुए थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमाधुरी दीक्षित का घर अंदर से दिखता है ऐसा, आलीशान लिविंग रूम