
माधुरी दीक्षित का डोला रे डोला पर डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले- ऐश्वर्या राय भी होतीं तो…
Madhuri Dixit Dance Video: सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में माधुरी अपनी ही आइकॉनिक गाने डोला रे डोला पर डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उदयपुर की ग्रैंड वेडिंग का है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं। इस शादी को देशी की इस साल की सबसे महंगी शादी कहा जा रहा है। शादी में शामिल होने देश और विदेश से जाने-माने चेहरे आए हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारे शादी में हिस्सा लेने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। शादी में शामिल होने वाले सितारों में माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल है।

वायरल हुआ माधुरी दीक्षित का वीडियो
अब सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित अपने ही आइकॉनिक गाने डोला रे डोला पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षिता का ये वीडियो नेत्रा की शादी के फंक्शन का है।
लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लगीं माधुरी दीक्षित
वीडियो में माधुरी दीक्षित हरे लहंगा-चोली और गुलाबी रंग के दुपट्टे में नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने लुक को चूड़ियों, मांग टीके और बड़े-बड़े ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। माधुरी दीक्षित पूरी एनर्जी से अपने ही आइकॉनिक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर माधुरी का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- नाइस, लेकिन ऐश्वर्या राय भी साथ होतीं तो और भी अच्छा होता। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इनकी खूबसूरती और ग्रेस का कोई जवाब ही नहीं है। एक ने माधुरी दीक्षित को क्वीन बताया है। एक ने लिखा- हमेशा के लिए जवान।
बता दें, नेत्रा मंटेना और वामसी गड्डीराजू की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से शुरू हुए हैं। करण जौहर और सोफी चौधरी इस इवेंट को होस्ट करते नजर आए। वहीं, रणवीर सिंह, वरुण धवन, कृति सेनन और शाहिद कपूर जैसे कई सितारे इस शादी का हिस्सा होने उदयपुर पहुंचे हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




