मधुबाला की वो आखिरी फिल्म, जिसे दुनिया कभी नहीं देख सकी, शूट हो चुकी थीं 10 रील्स, लेकिन सेट पर ही दो बार...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आप जानते हैं मधुबाला की एक फिल्म कभी रिलीज ही नहीं पाई। क्योंकि अपनी बीमारी की चले वो कभी उसे पूरा कर ही नहीं पाईं।

Madhubala last Unreleased film
मधुबाला की वो आखिरी फिल्म

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मधुबाला को कौन नहीं जानता है। अपने करियर में मधुबाला ने कई शानदार फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के चलते मधुबाला ने हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर राज किया। मधुबाला आज भी अपनी बेपनाह खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। मधुबाला को आज भी खूबसूरती में कोई दूसरी एक्ट्रेस टक्कर नहीं दे पाई। उनकी खूबसूरती पर पूरा देश मरता था। यही नहीं उनके प्यार में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो और मुंबई पर राज करने वाला डॉन हाजी मस्तान मिर्जा तक पागल थे। मधुबाला ने अपने करियर में मुगल-ए-आजम जैसी ऐतिहासिक फिल्म दी है, लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी एक फिल्म कभी रिलीज ही नहीं पाई। क्योंकि अपनी बीमारी के चलते वो कभी उसे पूरा कर ही नहीं पाईं। आइए जानते हैं कौन सी थे वो फिल्म?

ये थी वो मधुबाला की वो आखिरी अधूरी फिल्म

दरअसल, ये साल 1966 में बनी रही फिल्म 'चालाक' मधुबाला के करियर की आखिरी अधूरी फिल्म थी। इस फिल्म में मधुबाला के अपोजिट राज कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को जे.के. नंदा निर्देशित कर रहे थे, जिन्होंने के.एल. सहगल की आखिरी फिल्म 'परवाना' (1947) का निर्देशन किया था। इस फिल्म को लेकर मधुबाल काफी उत्साहित थीं। वो इसके किसी भी हाल में पूरा करना चाहती थी, लेकिन किस्मत और खराब सेहत ने उनका साथ नहीं दिया।

6 सालों तक बीमारी के चलते घर पर रहीं कैद

साल 1960 तक फिल्म 'चालाक' की शूटिंग बेहद शानदार चल रही थी, लेकिन तभी मधुबाला अपनी दिल की बीमारी (कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज) के कारण सेट पर बेहोश हो गईं। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें सख्त बेड रेस्ट करने का आदेश दिया। इसक बाद शूटिंग वहीं पर रुक गई। उधर मधुबाला 6 सालों तक मधुबाला अपनी बीमारी के चलते घर पर ही कैद रहीं। वहीं, सेट पर फिल्म के डिब्बे बंद रील्स धूल खाते रहे।

जानलेवा बीमारी के बावजूद नहीं मानी हार

मधुबाला ने हार नहीं मानी और जानलेवा बीमारी के बावजूद वो उसे पूरा करना चाहती थीं। उन्होंने 1966 में अपनी फिल्म 'चालाक' के आखिरी बचे हुए कुछ दिनों की शूटिंग करने का फैसला लिया और सेट पर पहुंची, लेकिन उनके शरीर ने उनका साथ नहीं दिया और वो फिर से बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद ये फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई। 23 फरवरी 1969, महज 36 साल की उम्र में, बॉलीवुड की "वीनस" मधुबाला हमेशा के लिए खामोश हो गईं। उनके निधन ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया।

ये थे फिल्म के वो अनरिलीजड गाने

मधुबाला की इस अनरिलीज फिल्म 'चालाक' के हिस्से को लोगों ने इसके गानों के जरिए महसूस किया। वो भी तक जब सिंगर मुकेश कुमार इसके अनरिलीजड गानों को अपने कॉन्सर्ट में गाते थे। इसके गानों की बात करें तो 'दिल का नजराना ले ओ दिलदार ले' और 'अरे जवानी बड़ी तूफानी' को गायक किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी। 'मन गाए वो तराना' को गायक सुमन कल्याणपुर ने गाया। इसके अलावा 'यहां कौन है तेरा' और 'अगन से अगन बुझा'को आशा भोसले ने गाया था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमधुबाला की वो आखिरी फिल्म, जिसे दुनिया कभी नहीं देख सकी, सेट पर ही दो बार...