100 करोड़ के आलीशान घर में रहती है ये एक्ट्रेस, खिड़की से दिखता है समुद्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस मधु शाह ने हाल ही में अपने घर का एक टूर करावाय। एक्ट्रेस 100 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं। एक्ट्रेस मधु के घर से समुद्र भी दिखता है। 

Madhoo Shah

ऐलान, दिलवाले, रोजा जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मधु शाह ने हाल ही में अपने घर का दौरा करवाया। एक्ट्रेस एक बेहद आलीशान घर में रहती हैं जहां चारों तरफ बस एंटीक (पुरानी कीमती चीजें) चीजों रखी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सास और पति को एंटीक चीजों का शौक है और जब भी वो लोग ट्रिप पर जाते हैं, वहां से कुछ न कुछ खरीद कर लाते हैं। मधु ने बताया कि वो इस घर में साल 1999 में आई थीं और अब ये घर उनका कम्फर्ट प्लेस है।

100 करोड़ के घर में रहती है एक्ट्रेस

पिंकविला ने अपने यूट्यूब चैनल पर मधु शाह के घर के हाउस टूर का वीडियो शेयर किया। उनके वीडियो का कैप्शन था- मधु शाह के 100 करोड़ के मालाबार हिल के घर के अंदर। वीडियो में देखने को मिला कि मधु शाह के घर का दरवाजा खुलते ही भगवान गणेश की एक पेंटिंग है। उन्होंने उस पेंटिंग को माला से सजाया हुआ है।

एंटीक पेंटिंग्स से सजी हैं घर की दीवारें

मधु शाह ने सबसे पहले अपने लिविंग हॉल का टूर करवाया। मधु शाह के घर का हॉल काफी बड़ा है। उनकी घर की दीवारों पर एंटीक पेंटिंग्स लगी हैं। उनके घर में एंटीक वास रखे हैं। मधु ने बताया कि उनके घर में एंटीक चीजों का शौक उनकी सास और उनके पति को हो।

हॉल में रखा है एक चाइनीज बेड

मधु शाह ने बताया कि उनके घर में एक चाइनीज बेड रखा है। उन्होंने बताया कि ये चाइनीज बेड उनकी सास यहां लाई थीं। मधु ने बताया कि जब वो इस घर में आई थीं, तब दो चाइनीज बेड थे। लेकिन उन्हें ये बहुत ज्यादा लगता था, तो एक बेड उन्होंने कहीं और रखवा दिया।

चाइनीज बेड

मधु की सास और पति को है एंटीक चीजों का शौक

मधु ने बताया कि ऐसा नहीं है कि उनकी सास या पति ने ये घर इंटीरियर डिजाइनर से तैयार करवाया है। वो लोग जब भी ट्रिप पर जाते हैं कुछ न कुछ लेकर आते हैं और घर को सजाते हैं। मधु ने कहा कि इस घर में जो भी रेड कलर की चीजें दिख रही हैं। वो उनका कॉन्ट्रीब्यूशन है इस घर में। मधु ने कहा कि उनकी सास पेंटिंग्स और एंटीक चीजों से घर में आर्ट लेकर आती हैं। वो जब आई थीं तो वो संगीत के जरिए घर में आर्ट लेकर आई थीं। जब वो इस घर में आई थीं तो वहां स्पीकर, रेडियो जैसी चीजें नहीं थीं। वो इस घर में रेडियो, स्पीकर लेकर आईं ताकि वो गाना सुन सकें।

लिविंग रूम में रखे सोफे

मधु ने बताया कौन सा है उनका फेवरेट कॉर्नर

मधु ने बताया कि हॉल में उनका फेवरेट कॉर्नर कौन सा है। उनका फेवरेट कॉर्नर एक बड़ी सी खिड़की के पास है। उस खिड़की के पास सोफे और कुर्सी रखी है। मधु ने बताया कि वो हर सुबह इसी जगह आकर योगा करती हैं, किताबें पढ़ती हैं। ये उनका फेवरेट कॉर्नर है।

मधु शाह का फेवरेट कॉर्नर

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके फेवरेट कॉर्नर की खिड़की से समुद्र दिखता है। बाहर का व्यू भी वीडियो में कैच किया गया। मधु के फेवरेट कॉर्नर से मिलना वाला व्यू वाकई बहुत खूबसूरत है।

घर से दिखता है समुद्र

घर में घोड़े का कलेक्शन

मधु ने बताया कि उनके घर में लगभग हर टेबल पर आपको घोड़े के शोपीस मिल जाएंगे। मधु ने कहा कि वो एस्ट्रोलॉजी में इतना विश्वास नहीं रखती हैं, लेकिन फिर उनके घर में घोड़ों का कलेक्शन है।

घोड़ों का कलेक्शन

घोड़े के साथ-साथ हाथी भी रखे हुए हैं

घोड़ों के अलावा मधु के घर पर हाथी भी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी ज्योतिषी ने बताया कि घर में हाथी रखना अच्छा नहीं होता है। तब उन्होंने कुछ वक्त के लिए हाथी हटा दिए थे। लेकिन फिर उन्हें अपना घर कुछ खाली-खाली लगने लगा था, जिसके बाद उन्होंने वापस से हाथी रख लिए। हाथी के अलावा उनके घर एक कछुए का भी शोपीस रखा है।

हाथी

बुद्धा की खास पेंटिंग

मधु शाह ने अपने घर में एक पेंटिंग दिखाई। उन्होंने बताया कि ये पेंटिंग इसलिए खास है क्योंकि ज्यादातर आर्टवर्क आपको स्केव्यर या रेगटेंगल मिलेंगे, लेकिन ये पेंटिंग गोल है। उन्होंने बताया कि ये बुद्धा की पेंटिंग है। ये वो वक्त दिखाती है जब उन्हें निरवाना मिला था।

बुद्धा की पेंटिंग

मधु का डाइनिंग एरिया

मधु शाह ने इसके बाद अपने डाइनिंग रूम का टूर दिया। एक्ट्रेस का डाइनिंग बहुत बड़ा है। उसमें 10 लोगों की सिटिंग की जगह है। डाइनिंग रूम में भी पेंटिंग्स लगी हैं। उनके डाइनिंग रूम में एक बड़ी सी कांच की अलमारी है जिसमें अलग-अलग जगह से लाए टी-पॉट रखी हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में 53 ऐसे टी-पॉट हैं। ये उनकी सास ने कलेक्ट की हैं।

डाइनिंग एरिया

स्टडी रूम में रखा है पियानो

मधु के स्टडी रूम की बात करें तो वहां एक बड़ा सा टीवी लगा है। एक पियानो रखा है और एक माइक रखा है। उसी कमरे में एक अलमारी है जो किताबों से भरी हुई है।

स्टडी रूम की तस्वीरें

मधु ने बताया कि उन्होंने पियानो सीखा है और वो कभी-कभी गाना भी गाती हैं। स्टडी रूम को मधु ने अपना डेन बताया। वो देर रात तक वहां बैठकर फिल्में देखती हैं। मधु के स्टडी में उनके अवॉर्ड भी रखे हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।