पाकिस्तान में पैदा हुए इस गीतकार ने लिखा था पहली भोजपुरी फिल्म के लिए गाना, मौत ने रुलाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान में पैदा हुए इस गीतकार ने लिखा था पहली भोजपुरी फिल्म के लिए गाना। राज कपूर को दिए बेस्ट गाने। लेकिन इस गीतकार की मौत ने सभी को रुला दिया। जानिए कौन था ये गीतकार-

shailendra lyricist
गीतकार शैलेंद्र shailendra lyricist

हिंदी फिल्मों में एक गीतकार ऐसे भी हुए जिन्होंने राज कपूर को उनके करियर के सबसे हिट गाने दिए। मीना कुमारी पर फिल्माया गाना 'अजीब दास्तां हैं ये' उन्होंने ही लिखा था। इस गीतकार का नाम था शैलेंद्र जो अपनी पहली ही प्रोड्यूस की हुई फिल्म के बाद सदमे में चले गए थे। शैलेंद्र ऐसे गीतकार थे जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली फिल्म के लिए गीत लिखे। ये गाने सुपरहिट हुए। आज भी राज कपूर के इस बेस्ट गीतकार को उनके भोजपुरी गीतों के लिए भी याद किया जाता है।

पहली भोजपुरी फिल्म के लिए लिखा गाना

बात 1962 की है। उस समय कुंदन कुमार भोजपुरी में एक फिल्म बना रहे थे। उन्होंने नाजिर हुसैन की कहानी को लेकर पहली भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' बनाई। इस फिल्म के गीतों को लिखने की जिम्मेदारी उस समय के मशहूर हिंदी गीतकार शैलेंद्र को दी गई। गीतकार ने पहली भोजपुरी फिल्म के लिए 'हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो, सइयां से कर द मिलनवा हाय राम' गाना लिखा था।

shailendra lyricist

पाकिस्तान के गीतकार ने लिखा भोजपुरी गाना

अब आप हैरान होंगे कि कैसे पाकिस्तान के रावलपिंडी में पैदा हुए शैलेंद्र की भोजपुरी में इतनी अच्छी पकड़ कैसे थी? दरअसल, शैलेंद्र के दादा-परदादा बिहार के आरा के रहने वाले थे। उनके घर में भोजपुरी भाषा का चलन था जिसका असर उनपर भी दिखा। शैलेंद्र ने सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि कई हिंदी गानों में भी अपनी भोजपुरी पकड़ की झलक दिखाई थी। वो शैलेंद्र ही थे जिन्होंने 'पान खाए सइयां हमार हो, सांवली सुरतिया आ होंठ लाल लाल', 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे,पिंजरे वाली मुनिया', देव आनंद की फिल्म गाइड का गाना 'पिया तोसे नैना लागे रे, नैना लागे रे' जैसे गानों में भोजपुरी भाषा और टोन सुनाई देती है।

शैलेंद्र की मौत

शैलेंद्र ने हिंदी फिल्मों के लिए 'मेरा जूता है जापानी', 'अजीब दास्तां है ये', 'प्यार हुआ इकरार हुआ', 'जीना यहां मरना यहां' जैसे यादगार गाने लिखे।लेकिन उनकी मौत ने सबको रुला दिया। दरअसल, शैलेंद्र ने राज कपूर को लेकर अपने करियर की पहली फिल्म बनाई। इस फिल्म पर उन्होंने अपनी सारी जमापूंजी लगा दी। फिल्म का नाम था तीसरी कसम। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के फ्लॉप होने के गम में शैलेंद्र शराब के नशे में डूब गए उसी साल के अंत में उनका निधन हो गया। जिस फिल्म के फ्लॉप होने पर शैलेंद्र ने इतना दुख मनाया। अगले साल इसी फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड जीता था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपाकिस्तान में पैदा हुए इस गीतकार ने लिखा था पहली भोजपुरी फिल्म के लिए गाना