सलमान खान के इस गाने की एक लाइन पर गीतकार ने बना दिया दूसरा गाना, दोनों सॉन्ग हुए हिट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान की फिल्म का एक ऐसा गाना जिसके गाने के अंतरे पर गीतकार समीर ने दूसरी फिल्म का पूरा गाना बना दिया। एक ही जैसे लिरिक्स के साथ ये दोनों गाने सलमान पर ही फिल्माए गाए थे। लेकिन हीरोइन अलग थी।

salman khan songs

सलमान खान की फिल्म तेरे नाम को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी ने ऑडियंस पर रेक अलग असर छोड़ा था और म्यूजिक तो ऐसा है कि आज भी आपकी प्ले लिस्ट का हिस्सा बन जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में एक गाना है ‘तुमसे मिलना बातें करना बड़ा अच्छा लगता है’। इस गाने को सलमान खान की ही फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के गाने ‘आते जाते जो मिलता है’ के अंतरे की एक लाइन से बनाया गया था। खास बात ये है कि ये दोनों ही गाने गीतकार समीर ने लिखे थे।
सलमान और प्रीति जिंटा का गाना ‘आते जाते’

साल 2000 में सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और प्रीति जिंटा पर एक गाना फिल्माया गया था जिसका नाम है ‘आते जाते जो मिलता है तुमसा लगता है’। इस गाने के अंतरे में एक लाइन आती है ‘तुमसे मिलना बातें करना अच्छा लगता है’। गीतकार समीर ने इस लाइन पर फिल्म तेरे नाम का पूरा एक गाना लिख दिया था।

सलमान और भूमिका का गाना ‘तुमसे मिलना बातें करना’
साल 2003 में सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म आई थी ‘तेरे नाम’। इस फिल्म के सभी गाने गीतकार समीर ने ही लिखे थे। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म के गाने ‘आते जाते जो मिलता है तुमसा लगता है’। इस गाने के अंतरे में एक लाइन आती है ‘तुमसे मिलना बातें करना’ पर फिल्म तेरे नाम का पूरा गाना लिख दिया था। ये गाना सलमान और भूमिका चावला पर फिल्माया गया था। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए।

सुपरहिट थी तेरे नाम

फिल्म तेरे नाम में हिमेश रेशमिया और समीर की जोड़ी ने काम किया था। इस फिल्म में 11 गाने थे जिनमें से कुछ गानों को दो वर्जन में दिखाया गया था। इन गानों को उदित नारायण, सुखविंदर सिंह, अल्का याग्निक जैसे सिंगर्स ने गाया था। 11 गानों की लिस्ट में 'क्यों किसी को वफा के बदले', 'लगन लगी', 'ओ जाना', 'ओढ़नी', 'तेरे नाम', 'तुमसे मिलना','तूने साथ जो मेरा छोड़ा' जैसे गाने शामिल थे।

भूमिका और सलमान की जोड़ी दोबारा नहीं चली

बता दें, साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। ये साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। फिल्म की दुखद कहानी के साथ म्यूजिक ने धमाका कर दिया था। ये फिल्म सलमान खान की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल है। इस फिल्म के बाद सलमान और प्रीति जिंटा की जोड़ी ने ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ नाम की फिल्म में भी काम किया था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान खान के इस गाने की एक लाइन पर गीतकार ने बना दिया दूसरा गाना