'रामायण' के साथ आएगा 'लव एंड वॉर' का टीजर, जानिए क्यों आखिरी वक्त में बदली रिलीज डेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म 'लव एंड वॉर' का टीजर सितंबर में रिलीज होना था, लेकिन मेकर्स ने अब अपनी रणनीति बदली है।

Love and War
संजय दत्त चाहते हैं कि उनकी ऑडियंस को लव एंड वॉर के टीजर का थिएट्रिकल फील मिले।

लीजेंडरी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल इस मूवी में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। तीनों का ही लुक सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है, लेकिन अभी मेकर्स ने इसका टीजर और इसके ऑफिशियल पोस्टर रिलीज नहीं किए हैं। पहले जहां इस फिल्म की रिलीज डेट जनवरी 2027 के आसपास बताई जा रही थी, वहीं अब इस फिल्म के बारे में कुछ और लेटेस्ट अपडेट आए हैं जो आपको जानने चाहिए।

ऑडियंस को करना होगा थोड़ा वेट

भले ही फिल्म पर विकी कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी इसका फर्स्ट लुक देखने के लिए ऑडियंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। खबरों की मानें तो 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक इसी साल नवंबर में रिलीज किया जा सकता है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टीजर पहले जहां 28 सितंबर को रिलीज करने की प्लानिंग थी, वहीं अब मेकर्स इसे थोड़ा टालना चाहते हैं। मेकर्स की प्लानिंग यह है कि इस फिल्म का टीजर अगर रामायण के साथ रिलीज किया जाए तो ज्यादा फायदा होगा।

इस वजह से बदली टीजर की रिलीज

मालूम हो कि 'रामायण - पार्ट 1' इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। क्योंकि इसमें भी रणबीर कपूर ही लीड रोल प्ले कर हे हैं, तो ऐसे में रणबीर कपूर के फैंस तक 'लव एंड वॉर' का टीजर पहुंचाने का यह एक स्मार्ट तरीका साबित हो सकता है। इसके अलावा क्योंकि 'रामायण' को लेकर बहुत तगड़ा बज बना हुआ है, तो ऐसे में ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक यह टीजर पहुंचाया जा सकेगा। यही वजह है कि पहले जहां मेकर्स इसे रणबीर कपूर के बर्थडे पर रिलीज करने की सोच रहे थे, वहीं अब इस फिल्म को नवंबर में रिलीज किया जाएगा।

क्यों आखिरी वक्त में बदल दिया प्लान?

जानकारी के मुताबिक फिल्म के टीजर की रिलीज टालने की प्लानिंग पिछले हफ्ते ही हुई है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, “अब भंसाली सर इस फिल्म के टीजर को थिएटर्स में रिलीज करना चाहते हैं। इसके लिए 'रामायण - पार्ट 1' बिलकुल सही मौका और प्लेटफॉर्म होगा। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, और क्योंकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस मूवी में लीड रोल प्ले कर रहे हैं, तो ऐसे में इसका टीजर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना ऑडियंस पर तगड़ा इम्पैक्ट छोड़ेगा।”

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'रामायण' के साथ आएगा 'लव एंड वॉर' का टीजर, क्यों आखिरी वक्त में बदली रिलीज डेट?