राम भगवान नहीं, इंसान थे; रामायण के इंटरनेशनल प्रोमो में भगवान राम को लेकर कही गई ये बड़ी बात

लाइव हिन्दुस्तान
share

रामायण फिल्म का इंटरनेशनल प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर पूरा इंग्लिश में है और इसमें एक लाइन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ramayana international promo
रामायण इंटरनेशनल प्रोमो

रणबीर कपूर की फिल्म रामयण को लेकर ना सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म भारत से पहले इंटरनेशनली रिलीज होगी। विदेश में रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें कई नए किरदार दिखे हैं जैसे कुणाल कपूर जो इंद्र के किरदार में दिख रहे हैं। वह रावण(यश) के साथ जाते हैं। रावण उसमें बोलते हैं कि मेरे सामने सबके सिर झुकेंगे।

क्या है इंटरनेशनल प्रोमो में

इसके बाद ट्रेलर में वॉइसओवर आता है कि ऐसे समय में जब मनुष्य देवताओं के बीच विराजमान थे और अंधकार से बुराई का उदय हुआ- रावण-मानवता के पास एक ही आशा थी। एक भगवान नहीं, बल्कि एक मनुष्य-राम की। फिर रणबीर का वॉइसओवर आता है- अगर मैं उसे नहीं रोका तो दुनिया तबाह हो जाएगी। यह तो बस शुरुआत है।

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग करने का प्लान

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स तैयारी कर रहे हैं परमिशन की जिससे वे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पॉलिटिकल लीडर्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखें। वे इस स्क्रीनिंग को 5 नवंबर को रखना चाहते हैं जिस दिन फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है।

फिल्म की स्टार कास्ट

रामायण में रणबीर-राम, साई पल्लवी-सीता, यश-रावण, रवि दुबे-लक्ष्मण, सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर, शोबना, इंदिरा कृष्णन भी हैं।

भारत की सबसे महंगी फिल्म

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि रामायण भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का बजट 4000 करोड़ है।

यूएस में रामायण को पीजी 13 रेटिंग मिली

बता दें कि रामायण को यूएस में पीजी 13 रेटिंग मिली है। इसका मतलब ये है कि इसका कुछ कंटेंट 13 साल की कम उम्र के बच्चों को नहीं दिखाया जा सकता है। वहीं जो यंग व्यूवर्स हैं उन्हें पैरेंट्स की निगरानी में फिल्म देखनी होगी।

एमबीए की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक रेटिंग फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, हिंसक सीन और कुछ ग्राफिकल इमेज पर थी जिसमें खून था। इस क्लासिफिकेशन से सबको पहले पता चल जाएगा कि दर्शक फिल्म में क्या देख सकते हैं।

इतनी लंबी है रामायण

फिल्म के ड्यूरेशन को लेकर भी काफी डिस्कशन हो रहा है। IMAX के अनुसार फिल्म का ड्यूरेशन 3 घंटे 15 मिनट है, जिससे पता चलता है कि फिल्म तीन घंटे से काफी अधिक समय तक चल सकती है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडराम भगवान नहीं, इंसान थे; रामायण के इंटरनेशनल प्रोमो में रावण का दिखा खूंखार रूप