LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लॉकअप 2 में नजर आ रही गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल में खुलासा किया कि शादी से पहले कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्हें हाल में बाइसेक्सुअल बताया गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि वो महिलाओं की तरफ आकर्षित होती हैं।

Gaurav khanna, Akanksha Chamola

लॉकअप का दूसरा सीजन ऑडियंस के बीच कंटेस्टेंट के खुलासों की वजह से छाया हुआ है। पहले ही दिन आकांक्षा चमोला ने अपने और टीवी एक्टर गौरव खन्ना के तलाक के बारे में बात कर हर किसी को चौंका दिया था। अब शो में उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर बातें हो रही हैं। हाल में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शो में दूसरे कंटेस्टेंट से बातें करते हुए बताया था कि आकांक्षा चमोला बाइसेक्सुअल हैं। इस खुलासे ने शो देखने वाली ऑडियंस को भी हैरान कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने खुद स्वीकार कर लिया है कि गौरव खन्ना से शादी से पहले उनके कुछ महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।

आकांक्षा चमोला की सेक्सुअलिटी पर उठा सवाल

पिछले हफ्ते के एपिसोड में श्रेया कालरा ने आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने का ये सीक्रेट शो शुरू होने के दौरान स्टेज के पीछे से सुन लिया था। शो के दौरान उन्होंने इस सीक्रेट को सूफी मोतीवाला के सामने रिवील किया जिसके बाद शो देखने वाली ऑडियंस हैरान हो गई। नए एपिसोड में जब ये बात आकांक्षा को पता चली कि उन्हें बिना बताए उनका एक सीक्रेट रिवील हो चुका है। इससे उनकी एक लाइफलाइन भी बर्बाद हो गई। बाद में एक्ट्रेस ने खुद अपनी सेक्सुअलिटी पर बात की और खुद को शादी से पहले बाइसेक्सुअल बताया।

शादी से पहले आकांक्षा के थे महिलाओं से संबंध

आकांक्षा ने शो के दौरान कहा, 'मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी। मेरे रिलेशन रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ। बहोत ज्यादा इंटीमेट रिलेशन नहीं रहे हैं लेकिन मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते थे।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उन्हें पसंद करती हूं। मैं आकर्षित होती हूं उनकी तरफ। मुझे लगता है वो मेरा सेफ स्पेस है। बड़े होने के दौरान मुझे लगता था कि ये बहुत ही पुरुष प्रधान दुनिया है तो वो हमेशा आप मम्मी, बहनों की तरफ जाते हो। कहीं न कहीं कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है। मुझे ये महिलावादी एनर्जी पसंद है। मुझे वो कम्फर्ट पसंद है। हम ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकती, जलन होती है या कम्पटीशन होता है। मेरे में वो सब नहीं था, मेरे लिए सभी लड़कियां खूबसूरत हैं। ये एक टैग है जो सोसाइटी ने दिया है। मेरे लिए ये पूरी तरफ से प्यार है।’

रोने लगीं आकांक्षा

आकांक्षा ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि इस शो में वो सबसे ज्यादा एक्सपोज हुई हैं। उन्हें अब इस शो पर आना गलती लगता है। ये बोलकर आकांक्षा रोने लगीं। इसके बाद फराह खान ने उनेह गले लगाया और संभाला।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।