'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?' 'लॉकअप 2' में कंगना रनौत के आते ही बढ़ा पारा, इस कंटेस्टेंट की जमकर उड़ाईं धज्जियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऐसे में अब शो पर एक और ब्लास्ट होने वाला है। 'लॉकअप 2' की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर लॉकअप का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। शो पर आते ही कंगना ने एक कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ा।

'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?' 'लॉकअप 2' में कंगना रनौत के आते ही बढ़ा पारा, इस कंटेस्टेंट की जमकर उड़ाईं धज्जियां

एकता कपूर का शो 'लॉकअप सीजन 2' इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'लॉकअप 2' ने नेटफ्लिक्स आते ही बवाल मचा दिया है। इस शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी सितारों के अलावा, जानें-माने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ने हिस्सा लिया। शो पर कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक रही है। ऐसे में अब शो पर एक और ब्लास्ट होने वाला है। 'लॉकअप 2' की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर लॉकअप का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। शो पर आते ही कंगना ने एक कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ा।

कंगना ने आते ही दो कंटेस्टेंट की उड़ाईं धज्जियां

'लॉकअप सीजन 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। वहीं, अब लॉकअप की पुरानी होस्ट कंगना रनौत बतौर गेस्ट बनकर पहुंच रही हैं। शो पर कंगना के आते ही पूरा माहौल गर्म होने वाले है। वहीं, हुआ भी ऐसा कंगना ने आते ही दो कंटेस्टेंट की धज्जियां उड़ा दी। शो पर फरहा और रितेश ने कंगना का जोरों से स्वागत किया। फरहान ने कहा कि जनता की ढेर सारी बातें और प्वाइंट ऑफ व्यू लेकर आ रही हैं वो जो कभी अपनी ओपिनियन देने से नहीं डरती। इस पर कंगना, फरहा से पूछती हैं कि मुझे मिस किया। इस पर फराह जवाब देती हैं कि मिस उसे करते हैं कंगना, जिसे हम भूल जाते हैं और आप भुलाने वाली चीज बिल्कुल नहीं हो।

इस कंटेस्टेंट को कहा-'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?'

दरअसल, कंगना रनौत का गुस्सा शो पर सबसे ज्यादा एक्टर राम कपूर पर निकला। शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कंगना रनौत ने राम कपूर से कहा, 'राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था, और अगर लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो आप आए क्यों? अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए?' जवाब में राम कपूर ने कहा, 'जब सही समय आएगा, तो मैं भी अपने सच को अपनाऊंगा, और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर ढंग से।' इस पर कंगना भड़क गईं और जवाब दिया, 'अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो अपना बचाव न करें।'

धीरज को शाहरुख का नाम लेकर सुनाया

इसके अलावा कंगना ने एक्टर धीरज धूपर को भी जमकर सुनाया। कंगना ने कहा, 'आप शो पर अपने आपको शाहरुख खान बता रहे हैं। आपको लगता है कि आप शाहरुख खान है। आप शाहरुख का S भी नहीं हैं।'

आकांक्षा के पास बची एक लाइफ लाइन

इसके बाद प्रोमो में दिखाया कि रितेश देशमुख कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को एक ऐसी बात बताते हैं, जिससे उनके होश उड़ जाते हैं। रितेश, आकांक्षा से पूछते हैं कि आपके पास कितनी लाइफ लाइन बची है। इस पर वो कहती हें कि दो। रितेश जवाब देते हैं कि नहीं आपको पास दो नहीं एक लाइफलाइन बची है, दो खर्च हो गई हैं क्योंकि सीक्रेट आउट हो चुका है। रितेश उन्हें दिखाते हैं कि लाइफ लाइन कैसे खर्च हुईं। दरअसल, श्रेया कालरा ने उनका एक और सीक्रेट आउट कर दिया कि वह बाइसेक्शुअल हैं, ये सुनते ही आकांक्षा चौंक जाती हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘अपना फूहड़पन दिखाने…?’, 'लॉकअप 2' में कंगना के आते ही बढ़ा पारा, इनकी लगी वाट