'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शो पर इस वक्त काफी ब्लास्ट हो रहे हैं। 'लॉकअप 2' की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। ऐसे में अब कंगना ने शो के एक कंटेस्टेंट पर उसके फॉलोअर्स को लेकर तंज कसा।

कंगना रनौत

Lock Upp 2: एकता कपूर का शो 'लॉकअप सीजन 2' इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'लॉकअप 2' ने नेटफ्लिक्स आते ही बवाल मचा दिया है। इस शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी सितारों के अलावा, जानें-माने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ने हिस्सा लिया। शो पर कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक रही है। शो से पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। जी हां शो से श्रेष्ठा अय्यर बाहर हो गई हैं। वहीं, शो पर इस वक्त काफी ब्लास्ट हो रहे हैं। 'लॉकअप 2' की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। ऐसे में अब कंगना ने शो के एक कंटेस्टेंट पर उसके फॉलोअर्स को लेकर तंज कसा। आइए जानते हैं कौन है वो?

रियाज पर कंगना ने कसा तंज

दरअसल, कंगना रनौत नेटफ्लिक्स के लॉक अप के जजमेंट डे एपिसोड में दिखाई दीं, जहां उन्होंने कई प्रतियोगियों को रोस्ट किया। इस बार कंगना के निशाने पर रियाज अली आए। रियाज एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगभग 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, कंगना ने रियाज पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उनके 27 मिलियन फॉलोअर्स वास्तविक फॉलोअर्स नहीं बल्कि "बॉट्स" थे।

27 मिलियन फॉलोअर्स कम और बोट्स ज्यादा

'लॉकअप 2' का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में कंगना, रियाज से कहती हैं, "27 मिलियन फॉलोअर्स, अवि भी आपको ढूंढ रहे हैं, और हम भी उनको ढूंढ रहे हैं कि वो कहां हैं। ये 27 मिलियन फॉलोअर्स कम और बोट्स ज्यादा हैं।" कंगना की बात सुनकर रियाज ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, "ऐसे ही होता है जब फॉलोअर्स बढ़ जाते हैं तो लोगों को लगता है बॉट्स हो जाते हैं।" ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

प्रोमो वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इसपर जमकर कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "कंगना रनौत ने सच बोलने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई और इस टिक टॉकर की बोलती बंद कर दी; जरा उसका चेहरा तो देखो, वह रोने ही वाला था।" एक और यूजर ने लिखा, "कंगना रनौत ने रियाज अली की क्लास लगाई। उन्होंने यह कहकर उसे ट्रोल किया कि उसके 27 मिलियन फॉलोअर्स बॉट्स हैं।" ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।