New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फैंस को दूसरे हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं 9 अक्टूबर, 2026 के बीच थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।

List of new movies releasing On 9 October
इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में

मूवी लवर्स को हमेशा ही हर हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अक्टूबर का पहला हफ्ता बेहद खास रहा। पहले हफ्ते, 'पूजा मेरी जान', 'प्रेम कीतनु' और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। ऐसे में अब फैंस को दूसरे हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर, 2026 के बीच थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।

बोक्षी

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

Bokshi (बोक्षी) एक हॉरर फिल्म है। ये मूवी में 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके निदेशक भार्गव सैकिया हैं। इसकी कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इसमें अनाहिता नामक एक लड़की कहानी दिखाई गई है जो स्कूल के एक दौरे पर प्राचीन रहस्यों का सामना करती है।

धप्पा

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

धप्पा एक मराठी फिल्म है। ये एक मराठी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशक रविराज वाव्होळे हैं।

अदर मॉमी

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

अदर मॉमी हाल ही में चर्चा में आई एक हॉरर फिल्म है। इसमें अकादमी पुरस्कार विजेता Jessica Chastain ने मुख्य भूमिका (डबल रोल) निभाई है। इसका निर्देशन Rob Savage ने किया है। : यह फिल्म जोश मालेरमैन के उपन्यास 'इंसिडेंट्स अराउंड द हाउस' पर आधारित है, जिसमें एक परिवार के घर में एक अलौकिक शक्ति घुसपैठ कर लेती है जो बिल्कुल मां जैसी दिखती है।

अफरातफरी

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

अफरातफरी एक राठी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पाच फूटाचा बच्चन

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

'पाच फूटाचा बच्चन' (Pach Futacha Bachchan) एक चर्चित मराठी एकल नाटक का शीर्षक है, जिसका हिंदी अर्थ 'पांच फुट का बच्चन' होता है। ये मूवी भी 9 अक्टूबर को आ रही है।

उड़ता तीर

रिलीज: 23 अक्टूबर, 2026

आयुष्मान खुराना एक बार फिर एक किरदार और फिल्म लेकर आए हैं। उड़ता तीर एक स्पाई थ्रिलर लेकिन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान का किरदार पाकिस्तानी एजेंट होता है जो भारत में एक मिशन पर आता है। लेकिन इस दौरान वो अपनी याददाश्त भूल जाता है। कहानी मजेदार है। बात दें कि ये फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लिकन अब इसकी तरीख बदल दी गई है। अब उड़ता तीर 23 अक्टूबर को आ रही है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइस वीक थिएटर में रिलीज होंगी 6 फिल्में,कॉमेडी, हॉरर और एक्शन का मिलेगा भरपूर डोज