सलीम खान पर किया गया डीएसए प्रोसीजर, जानिए क्या होता है इससे? ब्रेन हेमरेज के बाद हुए थे एडमिट

Feb 21, 2026 10:37 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता स्क्रीन राइटर सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया था कि उन पर डीएसए प्रोसीजर किया गया है। जानिए आखिर क्या होता है ये प्रोसीजर और इससे क्या जानकारी मिलती है।

सलीम खान पर किया गया डीएसए प्रोसीजर, जानिए क्या होता है इससे? ब्रेन हेमरेज के बाद हुए थे एडमिट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को परिवार में चिंता थी। 90 साल के सलीम खान को मंगलवार की सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। डॉक्टर ने बताया कि खान परिवार के फिजिशियन संदीप चोपड़ा ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जो सलीम खान को इमरजेंसी में हॉस्पिटल लाना पड़ा था। उन्हें ICU में रखा गया । सलीम खान की हेल्थ के बारे बात करते हुए लीलावती हॉस्पिटल ने अपडेट दिया था और साथ ही ये भी बताया कि उनपर डीएसए प्रोसीजर किया गया है।

सलीम खान की जांच के लिए किया गया डीएसए प्रोसीजर

सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था। ये बात खुद डॉक्टर जलील ने बताई। डॉक्टर ने कहा कि सलीम खान को झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। शुरुआती जांच के बाद उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया जिससे दिक्कत को ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके। हालांकि उनकी हालत क्रिटिकल नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि सलीम खान पर एक छोटा प्रोसीजर किया गया जिसका नाम है डीएसए। आखिर ये क्या है? चलिए समझते हैं।

डीएसए प्रोसीजर क्या है?

लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि आज सुबह न्यूरो सर्जन नितिन डांगे ने सलीम खान पर एक छोटा प्रोसीजर किया था। उन्होंने इस प्रोसीजर का नाम डीएसए बताया। इस प्रोसीजर का पूरा नाम होता है डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी। ये एक आधुनिक और बिना दर्द वाली जांच करने की तकनीक है। इसका मुख्य काम नसों की HD फोटो लेना है।

क्यों इस्तेमाल होता है डीएसए प्रोसीजर

डीएसए प्रोसीजर में एक्स-रे मशीन और कॉन्ट्रास्ट डाई का इस्तेमाल होता है। ये शरीर के अंदर के अंगों की तस्वीर के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके इस्तेमाल से ब्लड वेसेल्स की रियल टाइम इमेज आती है। डीएसए के इस प्रोसीजर से नसों में रुकावट या ब्लॉकेज के बारे में पता किया जाता है। इसमें ये भी जानकारी ली जाती है कि अंदर नसे फट तो नहीं रही हैं या कोई ट्यूमर तो नहीं पनप रहा या वेसेल्स तो बंद या ब्लॉक नहीं हो गए हैं। इस प्रोसीजर से बीमारी की पहचान की जा सकती है।

सलीम खान से मिलने पहुंचे थे संजय दत्त

डॉक्टर जलील के मुताबिक डीएसए प्रोसीजर आज सलीम खान पर किया गया है। कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। डॉक्टर के मुताबिक सलीम खान की उम्र है तो इसलिए रिकवरी में उन्हें समय लगेगा। बता दें, सलीम खान के हॉस्पिटल में एडमिट होते ही खान परिवार के अलावा संजय दत्त, जीशान सिद्दीकी उनसे मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे। खान परिवार के लगभग सभी सदस्य हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।