इस इकलौते गाने के लिए तीन महान सिंगर्स किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश ने दी आवाज, आज भी है अमर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदी फिल्मों में एक ऐसा गाना भी गाना है जिसे तीन लीजेंडरी सिंगर्स किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश ने अपनी आवाज दी थी। इसके बाद ये तीनों सिंगर्स एक साथ कभी किसी गाने में नहीं सुनाई दिए।

mukesh, kishor and mohammed rafi

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक का अहम रोल रहा है। एक दौर रहा है जब फिल्में अपने शानदार गीतों की वजह से चलती थीं। ये गाने तब और ज्यादा खास हो जाते थे जब किसी लीजेंडरी सिंगर ने उसे आवाज दी हो। उस दौर में मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की गिनती इंडस्ट्री के सबसे महान गायकों में होती थी। राज कपूर को मुकेश की आवाज पसंद थी तो राजेश खन्ना पर किशोर कुमार का जादू चलता था। वहीं राजेंद्र कुमार, शम्मी कपूर जैसे एक्टर्स पर मोहम्मद रफी की आवाज जचती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी फिल्मों में एक ऐसा गाना भी बना जिसे इन तीन महान सिंगर्स ने एक साथ अपनी आवाज दी थी?

पहली और आखिरी बार एक गाने में दी आवाज

1977 में मनमोहन देसाई की एक फिल्म आई थी अमर अकबर एंथनी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने अहम रोल निभाया था। फिल्म का म्यूजिक तैयार किया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने जो जबरदस्त हिट हुआ। फिल्म की कहानी के अलावा गाने खूब पॉपुलर हुए। इस फिल्म में तीनों एक्टर्स के लिए उनके सिंगर्स दिए गए थे। जैसे अमिताभ बच्चन की आवाज बने थे किशोर कुमार, विनोद खन्ना के लिए मुकेश और महेंद्र कपूर ने गाया और ऋषि कपूर के लिए मोहम्मद रफी और शैलेंद्र सिंह ने।

एक गाना और तीन महान सिंगर्स

फिल्म में एक गाना था जो इन तीनों एक्टर्स और इनके लव इंटरेस्ट पर फिल्माया गया था। वो गाना था 'हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें'। इस गाने में इन तीनों लीडिंग एक्टर्स के सिंगर्स किशोर कुमार, मुकेश और मोहम्मद रफी एक साथ गया था। तीनों सिंगर्स की आवाज इस इकलौते गाने में पहली और आखिरी बार सुनाई गई। वहीं फीमेल पार्ट तीनों एक्ट्रेस नीतू सिंह, परवीन बाबी और शबाना आजमी के लिए लता मंगेशकर ने अकेले गाया था। फिल्म के साथ गाना भी ब्लॉकबस्टर हुआ। इसी फिल्म में पर्दा है पर्दा, टाइटल सॉंग, शिरड़ी वाले साईं बाबा जैसे गाने थे।

मनमोहन देसाई की चार फिल्मों का कमाल

अमर अकबर एंथनी उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। रिपोर्ट के मुताबिक मनमोहन देसाई की चार फिल्में देश में इमरजेंसी काल की वजह से देरी से रिलीज हुई थी। उनकी डायरेक्ट की हुई फिल्में अमर अकबर एंथनी, परवरिश, चाचा भतीजा और धर्म वीर 1977 में कुछ समय के गैप में रिलीज हुई। खास बात ये है कि मनमोहन देसाई की ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। सभी की अलग और अनोखी कहानी ने अपनी छाप छोड़ी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।