‘96’ से भी मजेदार है साउथ की ये रोमांटिक फिल्म, नेटफ्लिक्स पर कर रही है ट्रेंड
What to Watch on Weekend: साउथ की '96' या 'ऑटोग्राफ' पसंद आई थी तो फिर आपको साउथ की ये लेटेस्ट रिलीज भी अच्छी लगेगी। आप इस फिल्म को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

नेटफ्लिक्स पर मार्च 2026 में एक बहुत ही प्यारी और इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म आई है। यूं तो ये एक तमिल फिल्म है, लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म को हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। अगर आपको साउथ की '96' या 'ऑटोग्राफ' अच्छी लगी थी तो ये फिल्म भी आपको पसंद आएगी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।
फिल्म का नाम और उसकी कहानी (स्पॉइलर फ्री)
इस फिल्म का नाम ‘विद लव’ (2026) है। ‘विद लव’ की शुरुआत एक 'ब्लाइंड डेट' से होती है। सत्या (अबिशन जीविनथ) और मोनिशा (अनस्वरा राजन) पहली बार मिलते हैं। बातचीत के दौरान उन्हें पता चलता है कि दोनों के ही पैरेंट्स उनपर शादी करने का प्रेशर डाल करे हैं और वे दोनों एक ही स्कूल से पढ़े हैं। इसके बाद वे दोनों एक-दूसरे को अपने स्कूल क्रश की कहानियां सुनाते हैं और फिर एक अनोखे सफर पर निकल पड़ते हैं।
इसे क्यों देखें?
1. जब बड़े हो जाते हैं तब स्कूल के दिनों की याद आती है। ये फिल्म आपको वापस स्कूल के दिनों और पहले क्रश की याद दिलाएगी।
2. अनस्वरा और अबिशन की केमिस्ट्री बहुत नैचुरल लगती है। उन्हें देखकर आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप किसी प्रिंस और प्रिंसेस की कहानी देख रहे हैं। बल्कि ऐसा लगेगा कि आप अपने किसी दोस्त की कहानी सुन रहे हैं।
3. फिल्म सिर्फ रोमांस नहीं है। इसमें पछतावे और ब्रेकअप के बाद की भी कहानी दिखाई गई है।
इस फिल्म में अलग क्या है?
आमतौर पर लव स्टोरीज में सिर्फ रोमांस की बात की जाती है, लेकिन इस फिल्म में क्लोजर पर बात की है। फिल्म में दिखाया गया है कि कभी-कभी किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले पुराने अनकहे जज्बातों को खत्म करना जरूरी होता है।
फिल्म की कमियां
1. कुछ लोगों को ये फिल्म स्लो लग सकती है।
2. फिल्म के कुछ हिस्से थोड़े बनावटी लग सकते हैं जैसे कि एकदम से ट्रिप पर निकल जाना या पुराने दोस्तों का आसानी से मिल जाना।
फिल्म की खासियत
1. फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर उतना ही अच्छा है जितना ‘धुरंधर’ का है।
2. फिल्म में कोई फालतू का मसाला या ओवर-द-टॉप ड्रामा नहीं है।
देखें या नहीं?
अगर आप कुछ हल्का-फुल्का, रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला कुछ देखना है तो वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर ‘विद लव’ देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


