
अक्षय कुमार के साथ इन दो फिल्मों में नजर आएंगे असरानी, साल 2026 में होंगी रिलीज
संक्षेप: Govardhan Asrani Upcoming Movies: दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन के बाद उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे।
दिवंगत एक्टर गोवर्धन असरानी 84 साल की उम्र में कमबैक करने की कोशिश कर रहे थे। वह हाल ही में रिलीज हुई काजोल देवगन की वेब सीरीज ‘द ट्रायल सीजन 2’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने दो कॉमेडी फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर ली थी। हालांकि, इन फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया। बता दें, ये दोनों फिल्में साल 2026 में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों का नाम ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ है।

इमोशनल हुए अक्षय कुमार
असरानी की दोनों फिल्मों का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार हैं। यही कारण है कि अक्षय कुमार उनके निधन की खबर सुनकर इमोशनल हो गए। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर असरानी को याद करते हुए लिखा, “वह न सिर्फ बेहतरीन कलाकार थे बल्कि बेहद प्यारे इंसान भी थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग बेमिसाल थी। उनके साथ काम करना हमेशा एक सीखने जैसा अनुभव रहा।”
राजपाल यादव ने किया याद
साल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ में असरानी के साथ राजपाल यादव ने भी काम किया है। ऐसे में उन्होंने असरानी को याद करते हुए पोस्ट शेयर की और लिखा, “असरानी जी हर फिल्म में अपनी अलग पहचान छोड़ जाते थे। उनका काम और सादगी हमेशा याद रहेगी।”
अस्पताल में थे भर्ती
बताया जा रहा है कि असरानी को कुछ दिन पहले जूहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




