धर्मेंद्र के भाई को जानते हैं? शूटिंग के वक्त सरेहाम कर दी गई थी हत्या, आज तक नहीं पकड़ा गया कातिल

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

धर्मेंद्र के कजिन वीरेंद्र सिंह देओल 80 के दशक में धर्मेंद्र से भी बड़े स्टार हुआ करते थे। पंजाबी सिनेमा में वीरेंद्र का नाम इतना फेमस हो चुका था कि हर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उन्हें कास्ट करना चाहते थे।

धर्मेंद्र के भाई को जानते हैं? शूटिंग के वक्त सरेहाम कर दी गई थी हत्या, आज तक नहीं पकड़ा गया कातिल

आपको पता है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के एक भाई थे और वो भी सुपरस्टार थे? नहीं! दरअसल, धर्मेंद्र के भाई का नाम वीरेंद्र सिंह था। दोनों साथ में ही पले बढ़े थे। एक तरफ, धर्मेंद्र हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। दूसरी तरफ, वीरेंद्र पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी पकड़ बनाए हुए थे। लेकिन एकदिन उनकी सरेहाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। (ये भी पढ़ें: आज OTT पर 7 फिल्में और सीरीज हुई हैं रिलीज, बना लें वीकेंड पर बिंज वॉच का प्लान)

वीरेंद्र सिंह का असली नाम

सुभाष ढडवाल, जिन्हें वीरेंद्र सिंह के नाम से जाना जाता था, वह रिश्ते में धर्मेंद्र के चचेरे भाई थे। जिन्होंने भी वीरेंद्र सिंह के साथ काम किया था या उनका काम देखा था वे यही कहते हैं कि अगर आज वीरेंद्र सिंह जिंदा होते, तो वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं होते।

वीरेंद्र सिंह ने दी थी कई हिट फिल्में

वीरेंद्र सिंह ने साल 1975 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘तेरी मेरी एक जिन्दड़ी’ से डेब्यू किया था।बता दें, इस फिल्म के बाद उन्हें एक से बढ़कर एक पंजाबी फिल्में मिलने लगी थीं। उन्होंने 'बंटवारा', 'लम्भरदारनी', 'बलबीरो भाभी', ‘दुश्मनी दी अग्ग’ जैसी हिट फिल्में दी थीं।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ली थी एंट्री

लंबे समय तक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद वीरेंद्र ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने ‘खेल मुकद्दर का’ और ‘दो चेहरे’ जैसी फिल्मों में काम किया था और फिल्में सफल भी हुई थीं। बता दें, वीरेंद्र सिर्फ एक प्रोफेशनल एक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने अपने 12 साल के फिल्मी करियर में लगभग 25 फिल्में बनाई थीं। दिलचस्प बात ये है कि ये सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं।

कैसे हुई थी हत्या?

दिसंबर 1988 में लुधियाना के पास वीरेंद्र अपनी फिल्म ‘जट्ट ते जमीन’ की शूटिंग कर रहे थे और तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वीरेंद्र की मौत के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था। उस समय वीरेंद्र सिर्फ 40 साल के थे।

किसने मारी थी गोली?

वीरेंद्र की हत्या की गुत्थी कभी नहीं सुलझी। कई सूत्रों ने कहा कि वीरेंद्र की लोकप्रियता ही उनकी दुश्मन बन गई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए थे।

नहीं रहे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। पिछले साल 24 नवंबर के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।